फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Special cleanliness campaign started in the villages of Beri section

Rohtak News: बेरी खंड के गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

Thu, 25 Jul 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness campaign started in the villages of Beri section
25jjrp03 बेरी में  स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हुए कर्मचारी।संवाद
बेरी। उपमंडल के ब्लॉक बेरी में वीरवार को एसडीएम रविंद्र मलिक के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। गांव बाघपुर में बीडीपीओ राजाराम ने अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


बेरी एसबीएम की खंड समन्वयक पूनम सैनी ने बताया कि खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में वीरवार से 15 अगस्त तक स्पेशल स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरी के बीडीपीओ राजाराम ने ग्राम पंचायत बाघपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने ग्रामवासियों के साथ मिलकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने विद्यार्थियों को हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें हाथ धोने की सही तरीके से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


वहीं ग्राम पंचायत दुबलधन किरमान में स्वच्छाग्राही पवन कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुख्य गली की साफ सफाई की। ग्राम पंचायत भागलपुरी में सरपंच अमित सैनी की अध्यक्षता में शनि मंदिर वाली गली की साफ-सफाई करते हुए अभियान की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत पलडा में आंगनबाड़ी वर्कर कविता की अध्यक्षता में केंद्र की साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत माजरा डी में स्वच्छाग्राही सूरजमल शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सफीपुर में सरपंच संदीप कुमार ने जनरल चौपाल की साफ-सफाई से अभियान का शुभारंभ किया। समन्वयक ने बताया कि 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में प्रतिदिन स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक बाघपुर आशा, पूनम, सुरेश, पंच मेंद्र सिंह, सुरेंद्र, पवन, ग्राम सचिव शक्ति सिंह, योगेंद्र, सतीश, प्रवीण कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed