फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Spark from electric scooter caused fire in house in Rohtak

Rohtak: इलेक्ट्रिक स्कूटी से निकली चिंगारी से घर में लगी आग, स्कूटी-बाइक और वाशिंग मशीन जली

Thu, 01 Aug 2024 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 11:32 AM IST
सार

इंद्रपाल बत्तरा अपने परिवार के साथ गांधी कैंप में लड़कियों के स्कूल के पास सीताराम वाली गली में रहते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी को रात करीब 12 बजे चार्जिंग पर लगाया था। उसमें आग लग गई और उसकी चपेट में बाइक, वाशिंग मशीन और घर के कपडे़ और दरवाजे आदि जल चुके थे।

विज्ञापन
Spark from electric scooter caused fire in house in Rohtak
रोहतक में इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग से लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के आर्यनगर थानाक्षेत्र के स्थित सीताराम वाली गली में चार्जिंग के दौरान स्कूटी से निकली चिंगारी से आग लग गई। इस हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक और वाशिंग मशीन जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आग को देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो लोग जागे और बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन


दरअसल, इंद्रपाल बत्तरा अपने परिवार के साथ गांधी कैंप में लड़कियों के स्कूल के पास सीताराम वाली गली में रहते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी को रात करीब 12 बजे चार्जिंग पर लगाया था। उसमें आग लग गई और उसकी चपेट में बाइक, वाशिंग मशीन और घर के कपडे़ और दरवाजे आदि जल चुके थे। उसके बाद आग उनके कमरे की ओर बढ़ रही थी। रात में पूरा परिवार सो गया और सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसियों ने घर में आग और धुंआ देखा तो शोर मचाया और उनको उठाया। जब तक आग के बीच से किसी तरह निकलकर उन्होंने पत्नी और बेटी के साथ जान बचाई। पीड़ित ने घटना की सूचना आर्य नगर पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को भेजा। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed