फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sow mustard varieties RH 1424 and 725 with less water to achieve good yields: Dr. Ramesh

कम पानी में करें सरसों की आरएच 1424 व 725 की बिजाई, ले सकते हैं अच्छा उत्पादन : डॉ. रमेश

Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sow mustard varieties RH 1424 and 725 with less water to achieve good yields: Dr. Ramesh
22...कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से शनिवार को गांव बलियाना में सरसों खेत दिवस कार्यक्रम के दौरान
रोहतक। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से शनिवार को गांव बलियाणा में सरसों खेत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव रहे। इन्होंने खेत पर पहुंचकर किसानों को सरसों की फसल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम पानी की अवस्था में सरसों की किस्म आरएच 1424 व आरएच 725 से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। कहा कि सरसों की पछेती बिजाई वाली फसल में सफेद रतुआ व चेपा के नियंत्रण के लिए डाइमेथोएट (रोगोर) का छिड़काव (1 एमएल दवाई प्रति लीटर पानी) करें। सरसों की किस्म आरएच 1706 के तेल की गुणवत्ता अच्छी है। सरसों की फसल में तना गलन की बीमारी के नियंत्रण के लिए कार्बेन्डाजिम दवाई (1 ग्राम प्रति लीटर पानी) का छिड़काव करें। सिंचित अवस्था में आरएच 1706 किस्म अच्छा उत्पादन देती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक के वैज्ञानिकों से कृषि उत्पादन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी लेकर कृषि को लाभदायक बनाएं। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक की वरिष्ठ संयोजिका डॉ. मीना सिवाच व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed