फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   south asian game

साउथ एशियन गेम्स : कुश्ती में रोहतक की पिंकी, सत्याव्रत और सुमित ने जीता गोल्ड

Sun, 08 Dec 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
south asian game
फोटो भूपेंद्र के फोल्डर में पदक विजेता पिंकी
विज्ञापन

फोटो बीएस 4
साउथ एशियन गेम्स : कुश्ती में रोहतक की पिंकी, सत्याव्रत और सुमित ने जीता गोल्ड
- 4 गुणा 400 मीटर रेस में एमडीयू की छात्रा नैन्सी ने कांस्य वुशू में पूनम ने गोल्ड
- बॉक्सिंग में शिक्षा और प्रवीन का सिल्वर पक्का आज होंगे फाइनल मुकाबले
- भारतीय कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 49-22 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नेपाल के काठमांडू में चल रहे 13वें साउथ एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा किया हुआ है। रोहतक के खिलाड़ियों का भी इसमें दिन प्रतिदिन योगदान बढ़ता जा रहा है। जहां शूटर और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने पदकों की शुरूआत की थी वहीं अब पहलवानों ने भी दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। रिटौली गांव की पिंकी ने 53 किलोग्राम वर्ग में बांग्लादेश की खिलाड़ी को 10-0 से हराकर मैच जीता। वहीं फ्री स्टाइल में भी रोहतक के खिलाड़ियों ने देश की झोली में पदक डाले। हैवी वेट 125 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में कारौल गांव के सुमित कुमार और 97 किलोग्राम वर्ग में सत्यव्रत ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वुशू में पूनम ने 75 किलोग्राम वर्ग में नेपाल की खिलाड़ी को नॉकआउट से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं एमडीयू की छात्रा धावक नैन्सी ने 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता है। सैग में भारत ने अब तक 214 मेडल जीते हैं, जिसमें रोहतक के 13 पदक शामिल है।
पिंकी के कोच सुखविंदर मोर ने बतया कि पिंकी रोहतक के ही जाट कॉलेज अखाड़ा में अभ्यास करती है। पिंकी का पिछले तीन माह में बड़ी टूर्नामेंट्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। साउथ एशियन गेम्स में पिंकी ने श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की पहलवानों को हराया है। पिंकी 9 दिसंबर को स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां पर पिंकी के स्वागत में सतीश कोच, कोच मनोज मलिक, पहलवान मुकेश और कोच मंजीत दलाल उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

फोटो भूपेंद्र के फोल्डर में बीएस 3 : बॉक्सर शिक्षा को विजेता घोषित करते ऑफिशियल
बॉक्सिंग में रोहतक की शिक्षा और प्रवीन पहुंची फाइनल में :
बॉक्सिंग में भी रोहतक की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 60 किलोग्राम भार वर्ग में रुड़की की प्रवीन का रविवार को फाइनल मुकाबला नेपाल के साथ होगा। वह बाई से सीधा फाइनल में पहुंच गई है। वहीं वहीं शहीद बैतून सिंह स्टेडियम रुड़की की बॉक्सर शिक्षा ने 54 किलोग्राम में श्रीलंका की खिलाड़ी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब शिक्षा का भी फाइनल में नेपाली की खिलाड़ी के साथ मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भूपेंद्र के फोल्डर में मैच जीतने के बाद टीम बीएस5
दीपक की कप्तानी में कबड्डी का लगातार तीसरा मुकाबला जीता, बांग्लादेश को 44-19 से हराया :
भारतीय कबड्डी टीम ने भी दीपक की कप्तानी में अपना तीसरा मुकाबला भी जीत लिया है। कप्तान दीपक हुड्डा ने बताया कि टीम ने बांग्लादेश को 44-19 से हराया। टीम ने डिफेंस और रेडिंग दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूल के दो मुकाबले हो चुके हैं, अगले दो मुकाबले बांग्लादेश और नेपाल के साथ खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed