{"_id":"676b8aa4a73afa886a0005b4","slug":"sonipat-player-shoots-himself-in-mdu-serious-rohtak-news-c-17-roh1019-568235-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोनीपत के खिलाड़ी ने एमडीयू में खुद को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोनीपत के खिलाड़ी ने एमडीयू में खुद को गोली मारी, गंभीर
Thu, 26 Dec 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्र सुमित। संवाद
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को बीपीएड तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आए निशानेबाजी के राष्ट्रीयखिलाड़ी ने खुद के माथे में शूटिंग पिस्टल से ही गोली मार ली।
सोनीपत जिले के गांव छिछड़ाना गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित को गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया, जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। राष्ट्रीय खिलाड़ी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि एमडीयू में इतिहास विभाग के सामने अचानक एक युवक ने शूटिंग में प्रयोग होने वाली पिस्टल निकाली और अपने माथे से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया है। पीजीआई थाना प्रभारी एसआई महेश कौशिक मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। सूचना पाकर परिजन रोहतक पहुंचे और सुमित को निजी अस्पताल ले गए। सुमित के सिर में शूटिंग पिस्टल की गोली फंसी हुई है। इसमें सामान्य गोली की तरह बारूद नहीं होता। फिर भी डॉक्टरों ने पुलिस को 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं। समित के चाचा अजित शर्मा ने बताया कि सुमित बीपीएड अंतिम वर्ष का छात्र है और सुबह घर से पेपर देने आया था, साथ ही निशानेबाजी का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। पिछले साल अंतर विवि खेलों में भाग लिया था। उनको नहीं पता कि सुमित ने क्यों खुद के माथे में गोली मारी। सुमित का बड़ा भाई एयरफोर्स में तैनात है, पिता बीएसएफ से रिटायर हैं। दादा सेना में रह चुके हैं। सुमित के दिल्ली शूटिंग के मुकाबले चल रहे हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन