फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sonipat girls beat rohtak and bhiwani in cricket

सोनीपत की छौरियां नै रोहतक और भिवानी को धोया

Fri, 09 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में चल रही अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को भी जारी। इसमें हिंदू कॉलेज सोनीपत और टीकाराम कॉलेज सोनीपत की टीम ने बाजी मारी, जबकि रोहतक और भिवानी को हार मिली।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच राजीव गांधी राजकीय कन्या महाविद्यालय भिवानी और हिंदू कॉलेज सोनीपत के बीच खेला गया। भिवानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 87 रन बनाए।  सोनीपत की टीम ने 11 ओवर में 88 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सोनीपत की टीम में रीतू ने 20 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि निलिया ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।
विज्ञापन


 दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय रोहतक और टीकाराम कन्या महाविद्यालय सोनीपत के बीच रहा। रोहतक ने पहले टॉस जीतकर प्रतिद्वंद्वी को बल्लेबाजी का मौका दिया। टीकाराम सोनीपत की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 192 रनों का लक्ष्य रखा। रोहतक टीम 17 ओवर में मात्र 76 रन पर सिमट गई। सोनीपत की पूजा ने 42 गेदों में 81 रन और सोनिया ने 20 गेंद में सर्वाधिक 31 रन बनाए। प्रियंका ने सर्वाधिक विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल निदेशक ने बताया कि शुक्रवार को भी मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर मैनेजर देवेंद्र किराड, सुनीता, सुनित, मांगेराम, शक्ति सिंह, अमित कुमार, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed