फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sonepat's kabaddi player shot in hotel, referred

सोनीपत के कबड्डी खिलाड़ी को होटल में गोली मारी, रेफर

Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sonepat's kabaddi player shot in hotel, referred
नए बस स्टैंड के नजदीक होटल में सोनीपत के कुराड़ गांव के युवक को अचानक आए युवक ने गोली मार दी। घायल युवक अर्पित कबड्डी का खिलाड़ी है, जो आधार कार्ड में जन्मतिथि ठीक कराने रोहतक आया था। उसे लहूलुहान हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अर्पित ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद वह कबड्डी खेलता है। उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत अंकित है। उसने अपने दोस्त दीपक को अवगत कराया। दीपक ने कहा कि रोहतक उसका एक परिचित है, जो तिथि ठीक करवा देगा। 24 जून को वह अपने दोस्त दीपक के साथ आया था। नए बस स्टैंड पर दीपक का दोस्त नीटा मिला। वे दोनों को नजदीक एक होटल में ले गया, वहां थोड़ी देर बाद मुरथल निवासी अतुल व हर्ष भी आ गए। रात करीब नौ बजे सभी होटल में खाना खाकर सो गए। रात करीब एक बजे किसी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दीपक ने दरवाजा खोला तो सामने एक युवक खड़ा था। बाहर खड़े युवक ने कहा कि बहादुरगढ़ से कौन है। दीपक ने कहा मैं हूं। इतना कहते ही उसने दीपक को थप्पड़ मारा। बीचबचाव कराया तो युवक बाहर चला गया। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे पांच-छह युवक आए और दरवाजा खुलवाकर डंडों से पीटने लगे। एक युवक ने उस पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को पीजीआई ले जाया गया। घायल युवक का कहना है कि उसे नहीं पता, युवकों ने उसे गोली क्यों मारी।
विज्ञापन

खाने पर हुआ झगड़ा, मायना के युवक की तलाश
कुराड़ के युवक को गोली मारने के मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मायना गांव के एक युवक की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
होटल में हो चुकी है हिसार के पूर्व फौजी की हत्या
जून में शीला बाईपास के नजदीक हिसार के एक पूर्व फौजी की सिर में बोतल मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने खुलासा किया था कि भिवानी के एक युवक ने अपने दोस्त के साथ पैसे के लेनदेन के विवाद में पूर्व फौजी की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब नए बस स्टैंड के नजदीक फायरिंग की वारदात से होटलों के अंदर सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed