{"_id":"3bd4bcadf4fba01081127d0954821a75","slug":"son-shoots-fathers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को नहीं लाने दिया तो बेटे ने बाप को उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को नहीं लाने दिया तो बेटे ने बाप को उतार दिया मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 04 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोखरा गांव में बृहस्पतिवार आधी रात को इंसानियत की सारी हदें लांघ दी गई।
कई दिनों बाद भी पत्नी मायके से नहीं लौटी तो एक युवक ने अपने पिता को ही काट डाला।
घर में सो रहे पिता की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पत्नी के मायके से न आने के पीछे बेटा अपने बाप को दोषी मानता था।
पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महम थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मोखरा निवासी बिजेंद्र सिंह की पत्नी करीब एक माह से अपने मायके भिवानी गई हुई थी और वह वापस नहीं आ रही थी।
पत्नी के वापस नहीं आने देने के लिए बिजेंद्र सिंह अपने पिता बलजीत सिंह उर्फ बल्ले को दोषी मानता था।
इसी को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी होती थी। इसी कहासुनी के चलते बृहस्पतिवार रात को बिजेंद्र ने घर में सो रहे अपने पिता को तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। सुबह चारपाई और बिस्तर को खून से लथपथ देखकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक बल्ले की पत्नी गिन्नी देवी की शिकायत पर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
मजदूरी करके करता था गुजर बसर
बल्ले ने ट्रैक्टर ट्राली ले रखी थी। वह नियमित रूप से मोखरा से रोहतक आता और गांव वालों की दैनिक जरूरत का सामान लाकर देता और अपना गुजर बसर करता था। बल्ले अपने बेटे बिजेंद्र सिंह के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी गिन्नी देवी बड़े बेटे के साथ रहती है। बिजेंद्र सिंह शराब का आदि है और अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। विवाद के चलते हुए ही उसकी पत्नी लगभग एक माह से मायके गई हुई थी। बिजेंद्र पत्नी को लेने मायके गया, लेकिन वह नहीं आई। पत्नी के वापस नहीं आने के पीछे बिजेंद्र सिंह पिता का हाथ मानता था और अक्सर कहासुनी होती थी। आपसी कहासुनी की हद बल्ले ने अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। उधर मामले में गांव वालों से कई प्रकार की चर्चाएं भी सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
फोटो सहित। मोखरा गांव में हुए मर्डर की जांच करते हुए पुलिस व एफएसएल टीम अधिकारी डा. सरोज दहिया।