फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   son of former sarpanch of karur arrested along with associates

कारौर के पूर्व सरपंच का बेटा साथियों सहित गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
son of former sarpanch of karur arrested along with associates
पुलिस गिरफ्त में लूट, स्नैचिंग, चोरी आदि की वारदात में शामिल आरोपी । संवाद
रोहतक। एक माह में लूट, चोरी व स्नैचिंग की 14 के करीब वारदात अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों में कारौर गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान का बेटा जनित भी शामिल है। पूर्व सरपंच गुट की अनिल छिप्पी गुट से पुरानी रंजिश चल रही थी। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र ने बताया कि स्नैचिंग, लूट व चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसपी ने अपराध जांच शाखा प्रथम व एवीटी स्टाफ को जिम्मेदारी दी थी। साथ ही टीम में शिवाजी कॉलोनी थाने की पुलिस को भी शामिल किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारौर निवासी जतिन उर्फ भोलू, सुनारिया निवासी आशु व संजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 14 वारदात पर से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के बेटे से मिली तीन पिस्तौल, बड़ी वारदात का अंदेशा
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने कारोर निवासी जनित को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व सरपंच श्रीभगवान का बेटा है। आरोपी के पास से तीन गैर लाइसेंसी पिस्तौल मिली हैं। जतिन के परिवार की कारौर में लंबे समय से दूसरे पक्ष से गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार में पूर्व सरपंच की हत्या हो चुकी है। जबकि दूसरे पक्ष का अनिल छिप्पी जेल में बंद है। वहीं, दूसरा आरोपी सुनारिया निवासी आशु गिरोह का सरगना है, जो ज्यादातर वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
ये वारदात खुलीं
: एक माह पहले सुनारिया चौक के बैंक्वेट हॉल के सामने से बाइक चुराई, बाद में डोभ के पास नहर पर छोड़ दी।
: 15 दिन पहले सुनारिया चौक पर परचून की दुकान के गल्ले से 1130 रुपये चुराए।
: 10 दिन पहले बिसाना गांव में शराब ठेके पर 2100 रुपये की नकदी व शराब छीनी।
: 26 मार्च को जनता कालोनी स्थित आभूषण व्यापारी की दुकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास। सिर में व्यापारी को पिस्तौल का बट मारा।
: 24 मार्च को विजय नगर में महिला का पर्स झपटा। पर्स में 6500 रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे।
: 24 मार्च को अमृत कालोनी में युवक से 8 हजार रुपये छीने।
: 25 मार्च को श्रीनगर कालोनी में परचून की दुकान से पिस्तौल दिखाकर गल्ला चुराया।
: 28 मार्च सुनारिया गांव निवासी मिंटू को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी।
: पांच दिन पहले भिवानी रोड पर पिस्तौल दिखाकर बाइक छीनी।
: कलानौर में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर 3700 रुपये की नकदी छीनी।
: आंवल पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात अंजाम दी।
: बहादुरगढ़ में एक महिला का पर्स छीना और दुकान से नकदी व मोबाइल फोन छीन ले गए।
: सोनीपत में एक दुकान से नकदी, मोबाइल फोन छीना और राहगीर से फोन छीनकर ले गए।
: बहालगढ़ में बाइक चोरी की वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed