फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Somewhere there are water hotels and somewhere there is genetic water supply disturbance

Rohtak News: कहीं पानी की किल्लत तो कहीं दूषित जलापूर्ति परेशानी

Mon, 12 May 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there are water hotels and somewhere there is genetic water supply disturbance
11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दू​षित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : kathua
रोहतक। शहर में पेयजल संकट चरम पर है। कहीं लोगों को पानी नसीब नहीं तो कहीं दूषित जलापूर्ति की परेशानी बनी है। जलघर-1 के अधीन 80 से अधिक कॉलोनियों में 48 घंटे में पेयजल सप्लाई हो रहा है और इन्हीं कॉलोनियों से दूषित जलापूर्ति की समस्या अधिक आ रही है।
विज्ञापन

साथ ही अन्य जलघरों के इलाकों की कॉलोनियों में भी दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या है। गर्मी के दिनों में आधे से ज्यादा शहर को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-1 के तालाबों में जलस्तर न बढ़ने से कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही अन्य जलघरों में भी एक दिन में दो समय मिलने वाली पानी में कटौती कर एक समय ही दिया जा रहा है। कई इलाके ऐसे हैं, जिनमें एक समय भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों को सार्वजनिक नलों और टैंकरों का सहारा लेना पड़ा रहा है। लोगों की पेयजल के लिए पूरी तरह पूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलघर-1 के अधीन आने वाली कॉलोनियों में सीवरेज लीकेज से नलों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण लोग प्यासे मरने का मजबूर हैं। शहर की कृष्ण कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व डेयरी मोहल्ला आदि में दूषित जलापूर्ति हो रही है। इन काॅलोनियों में तीसरे दिन पानी नसीब होता है। वहीं, रैनकपुरा, खोखराकोट क्षेत्र में टैंकर से ही जलापूर्ति हो रही है।
------------
वर्जन :
जिन इलाकों में दूषित जलापूर्ति की सप्लाई हो रही हैं, वहां पर पाइपलाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल के लिए टैंकर भेज दिए जाएंगे। लोगों को परेशानी नहीं होगी।
-अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
------------
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सोमवार को मुलाकात करेंगे। जल्द ही समाधान के लिए अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद कोई कठोर कदम उठा सकते हैं।
-कपिल नागपाल, पार्षद वार्ड-7।
------------

बॉक्स
फोटो संख्या : 11सीटीके27
कॉलोनी के अंदर करीब डेढ़ महीने पहले पाइप लाकर डाल दिए थे, लेकिन पाइपलाइन को बदला नहीं गया। दूषित पानी से कॉलोनी में बीमारी फैल रही है। इसका स्थाई समाधान करवाया जाए।
-हेमंत, कृष्णा कॉलोनी निवासी।
-------------
फोटो संख्या : 11सीटीके28
नलों में बिल्कुल गंदा पानी आता है या बिल्कुल भी पानी नहीं आता। काला और सीवरेज का पानी सप्लाई हो रहा है। एक महीने से परेशान हैं। रुपयों में पानी खरीद रहे हैं, प्रशासन का ध्यान नहीं है।
मधु, कृष्णा कॉलोनी।
-----------
फोटो संख्या : 11सीटीके29
कई दिन से कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं हो रहा। पूरे मोहल्ले में पानी पीने के लिए नसीब नहीं है। जब सप्लाई होता है, तब गंदा पानी आता है। अब सार्वजनिक नल से पानी लेने के लिए आते हैं।

- कृष्णा, डेयरी मोहल्ला।
------------
फोटो संख्या : 11सीटीके30
पानी की बहुत समस्या है। सार्वजनिक नल ही लोगों के लिए पानी की पूर्ति कर रहे हैं। ये भी पानी न मिले तो लोग नहाने की बात तो दूर बल्कि प्यासे मर जाएं।
अशोक बागड़ी, पाड़ा मोहल्ला।

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : kathua

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : kathua

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : kathua

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद

11सीटीके19 कृष्णा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed