फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Somewhere it rained flowers and gulal was blown somewhere

कहीं की पुष्प वर्षा तो कहीं उड़ाया गुलाल

Sun, 12 Dec 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained flowers and gulal was blown somewhere
कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद शनिवार को रोहतक के खरावड़ स्थित बाबा टहलनाथ गौशाला के लंगर में खा
रोहतक। लंबे संघर्ष से मिली कामयाबी पर उत्साहित किसानों ने शनिवार को घर वापसी पूरे जोश-ओ-जश्न से की। खरावड़ व मकड़ौली टोल प्लाजा पर अबीर-गुलाल उड़ा तो कहीं पुष्प वर्षा हुई। कोई खुशी में गले मिला तो किसी ने मुंह मीठा कराया। कोई डीजे पर थिरका तो कोई ढोल की थाप पर। वहीं, किसानों के लंबे काफिले की वजह से कई जगह जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर से लौटते पंजाब और हरियाणा के किसानों का खरावड़ में रोककर जोशीला स्वागत किया गया। किसानों के काफिले पर गुलाब उड़ाया और पुष्प वर्षा की गई। किसान सभा के प्रीत सिंह, इंद्र जीत, विनोद कुमार, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेशाध्यक्ष अनिल नांदल ने किसानों का स्वागत किया। किसानों का हलवा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। डीजे पर डांस करते किसानों पर अबीर-गुलाल उड़ाया और पुष्प वर्षा की। प्रदेशाध्यक्ष अनिल नांदल ने कहा किसान आंदोलन के दबाव के चलते सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। यह किसान और मजदूर के संघर्ष और एकता की जीत है। इसकी वजह से हाईवे पर जाम के हालात पैदा होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों ने जीत की खुशी में जश्न मनाया। डीजे पर किसान खूूब झूमे और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। किसान नेता संदीप ने कहा बहुत खुशी हो रही है कि सरकार ने कृषि कानूनों को रद्द कर दिया है। इस आंदोलन में देश के हर किसान ने आंदोलन में भाग लेकर अपनी आहुति दी। सिसरौली की मोनिका ने बताया मकड़ौली टोल पर दिल्ली से आने वाले किसानों का स्वागत किया गया है। पंजाब के संगरूर लौट रहे किसान नरपाल सिंह ने कहा बड़े खुशी की बात है कि अब वह अपने घर लौट रहे हैं। खुशी की बात यह है कि जिस मंतव्य से संघर्ष शुरू किया वह पूरा हो गया है।

मकडौली टोल टैक्स पर खुशी मनाती महिलाऐं।  संवाद

मकडौली टोल टैक्स पर खुशी मनाती महिलाऐं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed