फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Some spent the night at a relative's house, while others spent it in a hotel

Rohtak News: रिश्तेदार के घर तो किसी ने होटल में बिताई रात

Sun, 22 Dec 2024 03:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Some spent the night at a relative's house, while others spent it in a hotel
21सीटीके17-ओमैक्स सिटी के मकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान। स्रोत : पीड़ित
रोहतक। ओमैक्स सिटी के सात फ्लैट में लगी आग के बाद पीड़ित परिवारों ने रिश्तेदारों के तो किसी ने होटल में परिवार के साथ रात बिताई।
विज्ञापन

सुबह होते ही अपने फ्लैटों पर पहुंचे और आग से कबाड़ में तब्दील हुए बेसकीमती सामान में अपने सामान को तलाशते रहे। जबकि कई लोगों ने आग के बाद जले हुए सामान को बाहर निकालने में जुटे रहे। अब पीड़ितों ने सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन करने की बात भी कही है कि उनके साथ जो हादसा हुआ है वह दैवीय आपदा है।
उधर, दमकल विभाग के अधिकारियों ने अपनी जांच में पुष्ट कर दिया है कि आग शाॅर्ट सर्किट से ही लगी है और उसके बाद सिलिंडर फटे थे।
दरअसल, ओमैक्स सिटी में एक फ्लैट से आग शुरू होकर सात फ्लैटों तक पहुंच गई और कई करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। इसमें लोगों के फ्लैट इतनी बुरी स्थिति में आ गए हैं कि उनमें लाखों रुपये लगाकर रहने लायक बनाया जा सकेगा। शुक्रवार रात को सपनों के घर में आग लगने के बाद किसी ने अपने रिश्तेदारों के तो किसी ने होटल में परिवार के साथ रात बिताई। कई लोगों को आग के हादसे के बाद नींद तक नहीं आई।
विज्ञापन

सुबह उठते ही फ्लैट पर पहुंचकर आग से कबाड़ में तब्दील हुए बेशकीमती सामान को बाहर निकालने में जुटे रहे जबकि जिनके फ्लैटों में आग थोड़ी कम रही वह अपने कीमती सामान और दस्तावेज को तलाशने में जुटे रहे। पीड़ित अजय गुप्ता ने बताया कि विधायक ने उनकी सोसाइटी में आकर आश्वासन दिया है कि उनको सरकार से नुकसान की भरपाई दिलवाई जाएगी। हालांकि निवासियों ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी और उसी के तहत पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया जाए। इससे वह अपना जीवन आगे चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed