फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Solution camp will be held on Monday and Thursday only, review will be held on Friday

Rohtak News: सोमवार व वीरवार को ही लगेगा समाधान शिविर, शुक्रवार को होगी समीक्षा

Tue, 08 Apr 2025 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Solution camp will be held on Monday and Thursday only, review will be held on Friday
रोहतक। अब सप्ताह में सोमवार व वीरवार को ही समाधान शिविर लगाए जाएंगे, साथ ही शुक्रवार को दोनों दिन की समीक्षा होगी कि दो दिन में कितनी शिकायतें आईं और कितनी का समाधान हुआ। सोमवार को लगे समाधान शिविर में डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाले हर व्यक्ति को संतुष्ट किया जाए। खुद मुख्यमंत्री की हिदायत है कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाएंगे। शुक्रवार को शिकायतों के निपटान की समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों से संबंधित जन शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान करने के लिए समाधान शिविर जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नीतिगत निर्णयों से जुड़ी शिकायतों को मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा जाता है, जहां उनके समाधान के लिए सरकार के स्तर पर निर्णय लिए जाते हैं। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश है कि अगर शिकायतकर्ताओं को एक ही मुद्दे के लिए बार-बार समाधान शिविरों में आना पड़ा तो अधिकारी की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन

.....
शिविर में न आने वाले अधिकारियों को नोटिस
डीसी ने बताया कि समाधान शिविर में सभी विभागाध्यक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। मौके पर एडीसी नरेंद्र कुमार, जिप के सीईओ प्रदीप कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, भू-जल वैज्ञानिक दलबीर राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, स्वास्थ्य विभाग के परिवार कल्याण अधिकारी सुरेश भारद्वाज, जिला कल्याण अधिकारी रेणु सिसोदिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed