फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Soil worth lakhs stolen from municipal land in Kalanaur in the dark of night

Rohtak News: कलानौर में नगरपालिका की जमीन से रात के अंधेरे में लाखों की मिट्टी चोरी

Thu, 21 May 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Soil worth lakhs stolen from municipal land in Kalanaur in the dark of night
कलानौर(रोहतक)। नगरपालिका कलानौर की ओर से 64 एकड़ भूमि की सफाई एवं उसे कृषि योग्य बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया। टेंडर की शर्तों के अनुसार भूमि से झाड़ियां हटाकर ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल किया जाना था। काम की आड़ में ठेकेदार की ओर से नगरपालिका की जमीन से बड़े स्तर पर अवैध रूप से मिट्टी उठाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से लगातार नगरपालिका की जमीन से मिट्टी उठाई जा रही थी लेकिन इस पूरे मामले में नगरपालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि देर रात सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बुलडोजर की मदद से लाखों रुपयों की मिट्टी उठाई गई। स्थानीय चरवाहों ने बताया कि रात के समय भारी संख्या में वाहन और मशीनें मौके पर पहुंचती थीं और पूरी रात मिट्टी उठान चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवाहों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस काम की जानकारी प्रशासन को न होना संभव नहीं है। मामला सामने आने के बाद नगरपालिका सचिव द्वारा खानापूर्ति करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब कई दिनों से खुलेआम यह कार्य चल रहा था तो नगरपालिका प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या केवल नोटिस जारी कर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बच सकता है। वहीं पार्षद रामबीर, प्रवीण कुमारी ने बताया कि मिट्टी उठाने के मामले की जानकारी मिली है मामला संज्ञान में आया है।
नगरपालिका सचिव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं समाजिक कार्यकर्ता सज्जन सिंह, पूर्व चेयरमैन विष्णु ने बताया कि उन्होंने इस घटनाक्रम के बारे में पहले ही नपा सचिव को अवगत करवा दिया था। इसके बाद भी नगरपालिका द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नगरपालिका नोटिस निकालकर खानापूर्ति कर रही है।


देर रात्रि तक यहां जंगल में पशु चराते हैं। हमने देखा कि बुलडोजर, ट्रैक्टर-ट्राॅली द्वारा भर-भर कर साथ लगते आर के भट्टे पर मिट्टी पहुंचाई जा रही है। यह कार्य लगातार कई दिनों से हो रहा है। -रणबीर, गुढ़ान निवासी



खेतों से मिट्टी उठाने का काम रात को चलता है। दिन में कोई काम नहीं होता। सफाई की आड़ में रात में ही मशीन चलती है। दिन में कोई काम नहीं होता। हम यहां पर पशु चराते हैं। कई दिनों से मिट्टी उठाने का काम चल रहा है। -धर्मवीर कलानौर निवासी
वर्जन
मेरे संज्ञान में कल मामला आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी,जांच के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। -विनय कुमार, नपा सचिव कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed