{"_id":"65ff4a573c5fab86f80f5206","slug":"society-will-support-the-one-who-builds-ahir-regiment-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-108938-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अहीर रेजिमेंट बनवाने वाले का साथ देगा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अहीर रेजिमेंट बनवाने वाले का साथ देगा समाज
Sun, 24 Mar 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में गांव पलड़ा से यादव महासभा का प्रतिनिधिमंडल अहीर रेजिमेंट धरना स्थल खेड़की दोला पर पहुंचा। वहां देश के ऊपर अपने प्राणों को आहुति देने वाले सभी देश के वीर शहीदों को प्रणाम किया। खेड़की दोला धरना स्थल पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर यादव समाज अहीर रेजिमेंट की मांग को उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज की वोट वही पाएगा, जो अहीर रेजिमेंट बनवाएगा। इस अवसर पर यादव सभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि सभी ने एक मत से यह फैसला किया कि जो भी राजनेता यादव समाज के गांव में आएगा, उससे पूछा जाएगा कि आपने और आपकी पार्टी ने अहीर रेजिमेंट के लिए अब तक क्या सहयोग किया। इस अवसर पर सरपंच रामनिवास, कृष्ण दहिया, रतन लाल, नाहर सिंह साहब, मेनपाल, राजेंद्र यादव, बीरेंद्र, राजबीर, रणवीर, गंभीर, रामोतार, करतार, गुड्डू, संजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन