फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Society will be strengthened by love and brotherhood

प्रेम और भाईचारे से समाज होगा मजबूत

Mon, 24 Feb 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Society will be strengthened by love and brotherhood
रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में प्रस्तृति देते कलाकार । फोटो सतीश कुम
राहगीरी जैसे कार्यक्रमों से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। इसी भावना के साथ चलते रहें तो देश व समाज का विकास किया जा सकता है। यह कहना है कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का। वे रविवार को जिला प्रशासन और चौबीसी परिवार द्वारा रेलवे रोड पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। गुप्ता ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस बार राहगीरी की थीम फाल्गुन, जनगणना 2021 और अंगदान जागरूकता पर आधारित है। इस दौरान उन्होंने चौबीसी परिवार को 11 लाख रुपये अनुदान देेन की घोषणा की।
विज्ञापन

लोगों के सहयोग से शहर को बनाया स्वच्छ : ग्रोवर
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि लोगों के सहयोग से सरकार ने पांच सालों में शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाया है। इसे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान मिला। पीजीआई और सामान्य अस्पताल ने भी इस क्षेत्र में पहचान बनाई। मेहमान नवाजी के मामले में भी रोहतक के लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। ग्रोवर ने कार्यक्रम में आने के लिए अध्यक्ष गुप्ता का आभार जताया।
विज्ञापन

लोग शपथ लें कि होली सौहार्द पूर्वक मनाएंगे : डीसी
डीसी आरएस वर्मा ने लोगों से कहा कि वे शपथ लें कि होली पूरे सौहार्द से मनाएंगे। यह भी शपथ लें कि किसी की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनगणना 2021 के लिए आने वाले कर्मचारियों को सही आंकड़े उपलब्ध करवाएं। क्योंकि उन्हीं के आधार पर योजनाएं तैयार होंगी। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि राहगीरी के माध्यम से देश व समाज की संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है। विस अध्यक्ष गुप्ता और पूर्व मंत्री ग्रोवर ने रस्साकशी समेत कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रधान अजय बंसल, एडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम राकेश सैनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से बरसाए गए फूल
राहगीरी में आए मेहमानों और लोगों पर ड्रोन से फूल बरसाए गए। पूरी रेलवे रोड को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। छोटे बच्चों के लिए मिक्की माउस और सिमट चुके परंपरागत खेलों की व्यवस्था की गई थी, ताकि उन्हें पता लगे कि पहले कैसे छोटे बच्चे अपना मनोरंजन करते थे। किस तरह इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स से दूरी बनाई जा सकती है।

रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में टायर को उठाती महिला      ।       संवाद न्यूज एजे?

रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में टायर को उठाती महिला । संवाद न्यूज एजे?

रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में प्रस्तृति देते कलाकार      ।       संवाद न्यूज ए

रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में प्रस्तृति देते कलाकार । संवाद न्यूज ए

रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में  संमानित करते हुए       ।       संवाद न्यूज एजेंस?

रविवार को रेलवे रोड पर आयोजित रहगिरी में कार्यक्रम में संमानित करते हुए । संवाद न्यूज एजेंस?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed