फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Social connect is important along with skills

Rohtak News: स्किल्स के साथ सोशल कनेक्ट होना जरूरी

Thu, 24 Oct 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Oct 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Social connect is important along with skills
रोहतक। भविष्य में कॅरिअर व जीवन में सफलता के लिए संचार कौशल, टेक्नोलॉजी पारंगतता, परानुभूति,भावनात्मक बुद्धिमता, क्रिटिकल थिंकिंग, प्राॅब्लम साल्विंग स्किल, सोशल मीडिया व डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स जरूरी है। स्किल्स के साथ सोशल कनेक्ट होने की जरूरत है। यह कहना है गांधी फेलो व पीरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर वर्षा सरकार का। वह वीरवार को एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के जरिए आयोजित विशेष व्याख्यान व कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह टॉक प्रोग्राम एमडीयू सीसीपीसी व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आमंत्रित वक्ता ने गांधी फेलोशिप के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र में गांधी फेलोशिप के तहत कार्य किया। फेलोशिप ने उनके जीवन में प्रभावी परिवर्तन ला दिया। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में हाशिए के समाज को समझने में मदद मिली।
विज्ञापन



पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि अवनीत कौर ने पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलोशिप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फेलोशिप की अर्हता व फेलोशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बारे बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत समाज में ग्रासरूट स्तर पर कल्याणकारी बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन




पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने महात्मा गांधी का विजन साझा किया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठन में कॅरिअर के लिए यह फेलोशिप लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमडीयू सीसीपीसी उप निदेशक डाॅ. सुखविंदर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का सोशल सेक्टर में कॅरिअर बारे मार्गदर्शन करना है। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने किया। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डाॅ. नवीन कुमार, डाॅ. ममता नरवाल, डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. निशा, शोधार्थी, विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed