फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   So far 945 applications have been received for Mission Buniyad and 681 applications for Super-100.

Rohtak News: मिशन बुनियाद के लिए 945 और सुपर-100 के लिए अब तक 681 आए आवेदन

Sun, 08 Dec 2024 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
So far 945 applications have been received for Mission Buniyad and 681 applications for Super-100.
झज्जर। सत्र 2025-27 के लिए मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए ज्यादा रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में अब लगातार विद्यार्थियों के आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद में जिले से अब तक 945 और सुपर-100 के तहत 681 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 20 दिसंबर तक बुनियादी परीक्षा व 28 जनवरी तक सुपर-100 के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मिशन बुनियाद में रजिस्ट्रेशन के लिए आठवीं कक्षा व सुपर-100 के लिए दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं, मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन



सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में नीट व जेई की कोचिंग दी जाती है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मिशन बुनियाद के लिए 24 दिसंबर को लेवल-1 की परीक्षा होने की संभावना है, जिसका परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इसके बाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी काे होगी, जिसका परिणाम सात फरवरी 2025 को जारी होगा। इसके बाद लेवल-3 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। सात अप्रैल 2025 से बैच शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा होगी पांच फरवरी 2025 को होगी
सुपर-100 लेवल 1 की परीक्षा पांच फरवरी 2025 को होगी। 20 फरवरी 2025 को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा पांच अप्रैल 2025 काे होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल 2025 को जारी होगा। वहीं पांच मई 2025 से बैच शुरू होने की संभावना है।


ब्लाक अनुसार अब तक आए आवेदन
ब्लाक सुपर-100 बुनियाद
बहादुरगढ़ 162 296
बेरी 126 147
झज्जर 193 247
मातनहेल 124 139
साल्हावास 76 116


वर्जन
मिशन बुनियाद व सुपर-100 में भाग लेने पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा संख्या में विद्यार्थी मिशन बुनियाद व सुपर-100 के लिए आवेदन कर सकें।
जसबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed