फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Snehlata won gold in trap shooting

Rohtak: स्नेहलता ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीत किया प्रदेश का नाम रोशन, 113 अंक प्राप्त कर मारी बाजी

Wed, 30 Nov 2022 10:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 10:36 AM IST
सार

नई दिल्ली में 65वीं नेशनल वूमन चैंपियनशिप ट्रैप शूटिंग 2022 स्पर्धा आयोजित हुई। विजेता शूटर ने अपनी जीत का श्रेय निरंतर अभ्यास को दिया है। 

विज्ञापन
Snehlata won gold in trap shooting
स्नेहलता राजावत। विज्ञप्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में 65वीं नेशनल वूमन चैंपियनशिप ट्रैप शूटिंग 2022 प्रतियोगिता में स्नेहलता सिंह राजावत ने गोल्ड मेडल जीत कर देश प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उन्होंने पांच राउंड में 113 अंक प्राप्त कर बाजी मारी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान फिर बनाई है। विजेता शूटर ने अपनी जीत का श्रेय निरंतर अभ्यास को दिया है।
विज्ञापन

 
स्नेहलता जयपुर की बेटी व समर गोपालपुर रोहतक के ठाकुर जगमाल सिंह की पुत्रवधू हैं। टाटा पावर में जॉब करने वाली स्नेहलता ने बताया कि 23 से 25 नवंबर को नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें देश भर से शूटरों ने शिरकत की।
विज्ञापन


इसमें 12 बोर की गन से निशाना लगाया और सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। वह अंतरराष्ट्रीय ट्रैप शूटर हैं। 2014-15 में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतना स्नेहलता का सपना है। वह चिली, आस्ट्रेलिया, चीन, मलेशिया, कतर के अलावा नई दिल्ली 2016 में एशियन ओलंपिक में अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवा चुकी हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियां नहीं किसी से कम, मौका दो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली स्नेहलता राजावत ने बताया कि बेटियां किसी मायने में कम नहीं हैं। उन्हें मौका दो तो वह हर कदम पर कामयाबी प्राप्त कर सकती हैं। आप किसी भी क्षेत्र में है प्रयास करने से हमेशा सफलता मिलती है। बेटी को कामयाब बनाने में उसके परिवार का पूरा योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed