फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Snatching by asking the address of Rambir's house

रामबीर के घर का पता पूछकर हो रही स्नेचिंग

Mon, 05 Aug 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Snatching by asking the address of Rambir's house
पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी जिले में स्नेचिंग की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्नेचर ठगी के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। जिले में अब बाइक सवार दो नहीं बल्कि चार बदमाश रामबीर के घर का पता पूछकर महिलाओं से स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्नेचिंग की तीन वारदात को इसी तरह से अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस से लेकर सीआईए की तीनों टीमें स्नेचरों को पकड़ने में नाकाम है। इस तरह के मामलों की बानगी
विज्ञापन

केस नंबर-एक
मुरादपुर टेकना गांव की रहने वाली महिला कृष्णा वीरवार को खेत में घूमने के लिए जा रही थी। इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंचे और रामबीर के घर का पता पूछने के नाम पर उसके दोनों कानों से बालियां छीन ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

केस नंबर-दो
गांव सांघी के पास महिला सावित्री देवी से 15 जुलाई को बाइक सवार चार युवकों ने रामबीर के घर का पता पूछा और उससे सोने के कड़े छीन लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-तीन
गोहाना रोड की रहने वाली महिला मनोरमा घूमने के लिए जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार चार युवक पहुंचे और रामबीर के घर का पता पूछने के नाम पर सोने की चेन छीन ली और मौके से भाग निकले।
हरियाणावी रहे हैं गिरोह के सदस्य
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल युवक हरियाणवी में ही रामबीर के घर का पता पूछते हैं। इस दौरान मौका मिलते ही पीछे बैठा युवक स्नेचिंग करता है। इसके बाद मौक से भाग निकलते हैं।

स्नेचिंग करने युवक गिरोह के कुछ गुर्गों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। जल्द ही अन्य को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस और सीआईए को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
- राहुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed