{"_id":"630fb2855d7f926ece3c7d77","slug":"snatched-the-car-and-cash-of-the-young-man-who-came-to-meet-the-girl-after-being-friends-on-instagram-rohtakcity-news-rtk65670078","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने पर लड़की से मिलने आए युवक की कार व नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने पर लड़की से मिलने आए युवक की कार व नकदी छीनी
Thu, 01 Sep 2022 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:38 AM IST
सार
उसने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। कार को तलाश किया, जो आर्य नगर में एक सैलून के बाहर खड़ी मिली। गाड़ी ठीक थी, लेकिन 21 हजार की नकदी नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक शहर के पाड़ा मोहल्ले के युवक को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हुडा कॉम्प्लेक्स के बाहर महिला मित्र से मिलना महंगा पड़ गया। तीन बाइक पर सवार होकर आए 10 से 12 युवकों ने उसे शांतमई चौक के नजदीक घेर लिया। युवक कार से उतरकर निजी अस्पताल के अंदर जाकर छिप गया।
विज्ञापन
युवक कार व नकदी लेकर चले गए। बाद में कार लावारिस हालत में आर्य नगर में एक सैलून के बाहर खड़ी मिली। आर्य नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पाड़ा मोहल्ला निवासी कुणाल ने दी शिकायत में उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवती से बात होती थी, जो दोस्त बन गई। लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह हुडा कॉम्प्लेक्स के बाहर कार लेकर पहुंच गया, जहां महिला मित्र व उसकी सहेली मिली। दोनों लड़की कार की पिछली सीट पर बैठ गई। तय हुआ कि किसी कैफे में बैठकर चाय पीते हैं। इसके बाद उसने शांतमई चौक से कार वापस मोड़ी। थोड़ी आगे जब वे एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचे तो तीन बाइक पर 10 से 12 युवक आए, जो हाथों में डंडे लिए हुए थे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन
युवकों ने पीछे से कार के शीशे पर मुक्का मारना शुरू कर दिया। वह समझ गया कि युवक उसके साथ झगड़ा करेंगे। उसने कार सड़क किनारे रोकी और भागकर निजी अस्पताल में जाकर छिप गया। कार की चाबी व 21 हजार रुपये की नकदी गाड़ी में ही रह गई।
बाद में वह बाहर आया तो कार नहीं मिली। थोड़ी देर बाद उसके पास कॉल आई, कॉल करने वाले युवक ने कहा कि झज्जर चुंगी पर आ जाना। उसने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। कार को तलाश किया, जो आर्य नगर में एक सैलून के बाहर खड़ी मिली। गाड़ी ठीक थी, लेकिन 21 हजार की नकदी नहीं मिली।