फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Snatched, cash and mobile snatched from two truck drivers in one and a half hour

डेढ़ घंटे में दो ट्रक चालकों से झपटमारी, नकदी व मोबाइल छीना

Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Snatched, cash and mobile snatched from two truck drivers in one and a half hour
शहर में झपटमार बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात बालसमंद चौक पर डेढ़ घंटे के अंदर बाइक सवार युवकों ने दो ट्रक चालकों से झपटमारी की। जब पुलिस ने पीछा किया तो झपटमारों की बाइक सामने से आ रहे थाना प्रभारी की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर में एक युवक के पैर में फ्रेक्चर आ गया, जबकि दूसरे को टकने के पास चोट लगी। जबकि तीसरा वारदात के बाद से फरार है। शहर में चार दिन में झपटमारी की पांच वारदात हो चुकी हैं। दो युवक श्याम कॉलोनी में एक अगस्त की रात को मध्यप्रदेश के युवक का मोबाइल छीनकर ले गए थे। जबकि 3 अगस्त की शाम को राजीव गांधी स्टेडियम के तहत साइक्लिंग कर रही सेक्टर 5 की किशोरी का मोबाइल छीना था। उसी रात आर्य नगर चौक पर घर जा रहे युवक का मोबाइल छीना गया। अब बुधवार की रात को सुनारिया के पास बालसमंद चौक पर दो ट्रक चालकों के साथ वारदात हुई।
विज्ञापन

आरटीए ऑफिस का रास्ता पूछा तो 8 हजार रुपये व मोबाइल छीना
बिहार के दरभंगा जिले के गांव पंसिया निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली निवासी अनिल के ट्रक पर चालक की नौकरी करता है। उसे गाड़ी की आरटीए रोहतक से पासिंग करानी थी। आरटीए ऑफिस में काफी भीड़ रहती है, ऐसे में सुबह नंबर जल्दी आए, इसलिए रात को ही आरटीए ऑफिस के बाहर गाड़ी लेकर जा रहा था। जब वह बाईपास पर बालसमंद चौक पर पहुंचा तो बाइक पर तीन युवक आए। उसने ट्रक रोककर आरटीए ऑफिस का रास्ता पूछा। एक युवक ने कहा कि वह आरटीए ऑफिस की तरफ ही जा रहा है। यह कहकर वह ट्रक में चढ़ गया। थोड़ी दूर चलते ही युवक ने कहा कि ट्रक को कच्चे रास्ते से लेकर चलो। ट्रक चालक ने इनकार कर दिया और युवक को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी बीच बाइक पर पीछे से दो युवक और आ गए। तीनों ने उससे 8 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक से मांगे खुले पैसे, नहीं दिए तो झपटा मारकर भाग लिए
वहीं, यूपी के अलीगढ़ जिले के गांव खेड़िया निवासी लक्ष्मीकांत ने दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद की स्टील कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। बुधवार को अपने साथी भरत व पूर्ण के साथ रोहतक में माल सप्लाई करने आया था। रात को तीनों जब ट्रक लेकर वापस जा रहे थे तो रास्ते में बालसमंद चौक पर फोन आ गया। वह गाड़ी रोककर फोन सुनने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए और 500 रुपये के खुले पैसे मांगने लगे। जब उसने मना कर दिया तो युवक ने फिर आग्रह किया। वह पर्स निकालकर खुले पैसे देखने लगा। तभी एक युवक ने झपटा मारकर उसके 500 रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर भाग गए। उसने बाइक का नंबर नोट किया, लेकिन एक नंबर बीच में से गायब था। इसके बाद ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी की गाड़ी से बाइक टकराई, सुनारिया के दोनों युवक घायल
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात साढ़े 9 बजे से 11 बजे के बीच सुनारिया गांव के नजदीक बालसमंद चौक पर झपटमारी की दो वारदात होने से पुलिस सक्रिय हो गई। पहले ट्रक चालक से लूटपाट के बाद 112 हेल्पलाइन की गाड़ी के अलावा, नेशनल हाईवे की गाड़ी नंबर 6 व शिवाजी कॉलोनी थाने की पुलिस छीने गए मोबाइल की लोकेशन तलाश कर रही थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। क्योंकि युवकों ने मोबाइल चालू हालत में ही झाड़ियों में फेंक दिया था। इसी बीच रात 11 बजे दूसरी वारदात हो गई। फरीदाबाद जा रहे ट्रक चालक ने नजदीक खड़ी पुलिस की टीम को बताया कि जिन युवकों ने उनसे पैसे छीने थे, वे अभी बाइक पर जलेबी चौक की तरफ गए हैं। हाईवे पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। साथ ही कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। बताया गया कि जलेबी चौक से सुनारिया गांव की तरफ गलत दिशा से दो बाइक सवार आ रहे हैं। पुलिस की एक गाड़ी पीछा कर रही है। उधर से शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी की गाड़ी गलत दिशा से आगे बढ़ी। रास्ते में बाइक सीधी थाना प्रभारी की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीजीआई में दाखिल कराया।

रात को हुई झपटमारी की दो वारदात को सुनारिया गांव के तीन युवकों ने अंजाम दिया है। इसमें सुनारिया निवासी सोमबीर व संदीप पुलिस की गाड़ी से टकराने से घायल हो गए। जबकि तीसरा अभी फरार है। एक युवक के पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि दूसरा टकने पर चोट लगने से घायल है। डॉक्टरों द्वारा छुट्टी देने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed