फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   smart city project cm rohtak

खुद के दम पर शहर को बनाएं स्मार्ट सिटी

Sun, 28 Jun 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 28 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
रोहतक को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साफ कहा दिया कि अगर शहर को इसमें शामिल करना है तो पैरामीटर्स को पूरा करना होगा। तभी 100 स्मार्ट सिटी में रोहतक का नाम शामिल हो पाएगा। एमडीयू के फैकल्टी हाउस में सुबह सात बजे प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी जनसंख्या और वहां पर मौजूद सुविधाओं के आधार पर बनाई जाएगी। हरियाणा में आबादी के हिसाब से दो स्मार्ट सिटी बनाए जाने हैं।  शहरी निकाय प्रशासन को 31 तक प्रोफार्मा भरकर देना होगा। इसके बाद 21 जुलाई को सर्वे होगा।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे में शहर में मूलभूत सुविधाएं देखी जाएंगी। इसमें वहां की निकाय की ऑडिट सही समय पर हुई या नहीं?, शहर में लोगों के घरों और सरकारी दफ्तरों के अलावा सार्वजनिक टायलेट्स है या नही? इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है? शिक्षा, चिकित्सा, बिजली-पानी व लोगों की भागीदारी आदि की सुविधाएं कैसी हैं? इन आंकलन के बाद स्मार्ट सिटी घोषित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी बनने वाले शहर को हर वर्ष एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नई योजनाएं होगी लागू
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पुर्न: उद्धार और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (एएमआरयूटी) और सभी के लिए आवास मिशन की शुरुआत भी की है। इसके तहत देशभर में 500 शहर विकसित किए जाने हैं और सभी के लिए आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में अगले 7 वर्षों में 2 करोड़ मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोले, पहला एमबीबीएस को किसी एमबीबीएस ने नहीं बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 21 सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। वहीं मेडिकल कॉलेज और पीजीआई रोहतक में फैकल्टी सहित अन्य व्यवस्थाओं पर सीएम ने कहा कि दुनिया का पहला एमबीबीएस व्यक्ति जो बना था उसे किसी एमबीबीएस व्यक्ति ने नहीं बनाया था। हम नई नियुक्तियां करेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा को प्रोत्साहन देकर राज्य सरकार बड़ी संख्या में चिकित्सकों को तैयार करना चाहती है ताकि प्रदेश में डाक्टरों की कोई कमी न रहे।


ये उठाए कदम
- 100 नए चिकित्सकों की नियुक्तियां
- चिकित्सा संस्थानों के हिसाब से 112 चिकित्सक लगाया गया
- 100 नए चिकित्सक की भर्तियां जारी
- निजी मेडिकल कॉलेज के द्वारा मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा के लिए भारतीय चिकित्स परिषद से बातचीत
- वर्ष 2015-16 के दौरान 100 नए अस्पताल भवनों, 12 नए सामुदायिक केंद्रों और 12 ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण किया जाएगा।

यह रहे मौजूद
पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन आहुजा, धीरज चावला, ईश्वर सिंघल, जोगेंद्र सैनी, विकास बंसल, रमेश बल्हारा, नमन चोपडा, वजीर नेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed