फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smack worth one crore caught, four smugglers including women arrested

सीआईए टू की टीम ने एक करोड़ की स्मैक के साथ निहाली कौर समेत चार को किया गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Smack worth one crore caught, four smugglers including women arrested
एक बार फिर रैनकपुरा निवासी मादक पदार्थ तस्कर महिला निहाली उर्फ निहाल कौर को बड़ी मात्रा में स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 टीम ने सोमवार देर रात निहाल कौर को उसके बेटे व पीलीभीत निवासी दो व्यक्तियों के साथ 1 किलो 400 ग्राम स्मैक, 1 लाख की नकदी व 2 गाड़ियों के साथ पकड़ा। पकड़ी गई स्मैक की खेप की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। शिवाजी कॉलोनी थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सेक्टर-2 स्थित सीआईए टू कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि सीआईए टू इंचार्ज नरेश कुमार और एएसआई सतीश कादयान को सूचना मिली कि सुनारियां बाईपास पर निहाली कौर और उसका बेटा संजय यूपी के दो अन्य युवकों के साथ स्मैक की सौदेबाजी कर रहे हैं। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निहाली कौर, संजय, संजीव कुमार व किशन गुप्ता को दो गाड़ियों के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक किलो 400 ग्राम स्मैक व 1 लाख की नकदी भी मिली है। बता दें कि निहाली कौर पहले भी नशा तस्करी के मामले में पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

निहाली कौर का मकान ढहाने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग को लिखी चिट्ठी
डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि निहाली कौर के रैनकपुरा स्थित मकान को ढहाने के लिए पुलिस की ओर से जिला प्रशासन व पुरातत्व विभाग को चिट्ठी लिखी गई है। निहाली का यह मकान काफी बड़ी जगह पर बना हुआ है। उक्त मकान को अवैध कमाई से बनाया गया है। मकान के किसी प्रकार के दस्तावेज भी निहाली के पास उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी रेड में निहाली के घर से मिल चुके हैं लाखों रुपये
निहाली के घर पर पुलिस कई बार रेड कर चुकी है। हर रेड में पुलिस को काफी बड़ी कामयाबी मिली है। पूर्व में की हुई रेड में पुलिस को एक बार निहाली के घर से 10 लाख की नकदी मिली थी। एक अन्य रेड में 6 लाख की नकदी मिली थी। इसके अलावा फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई क्रेटा जैसी गाड़ियां, बाइक भी बरामद हुई थी। निहाली का बेटा संजय मादक पदार्थ तस्करी के साथ साथ एटीएम कार्ड क्लोन की वारदात में भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed