{"_id":"64adc51ac8b9ef564f035ffa","slug":"skull-broken-in-postmortem-report-police-will-conduct-polygraph-test-rohtak-news-c-17-roh1020-197621-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोपड़ी टूटी मिली, पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोपड़ी टूटी मिली, पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के हॉस्टल की छत से गिरे जसिया के युवक प्रदीप उर्फ सोनू की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं रही है। तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगी थी। खोपड़ी पूरी तरह टूटी हुई थी। अब पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए शक के आधार पर आरोपी और अन्य युवकों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी जाएगी। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक 19 जून को जसिया गांव निवासी सुरेंद्र ने पीजीआईएमएस थाने में शिकायत दी थी कि वह मजदूरी करता है। उसके दो बेटे योगेश व प्रदीप उर्फ सोनू हैं। प्रदीप घर पर यह कहकर आया था कि वह लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहा है। रात करीब साढ़े 12 बजे योगेश के पास सोनीपत जिले के गांव रुखी निवासी भूपेंद्र का फोन आया। बोला, प्रदीप उर्फ सोनू की एमडीयू के हाॅस्टल नंबर आठ के प्रथम फ्लोर की छत से गिरकर मौत हो गई है। योगेश ने उसको कहा की आप जल्दी से उसको अस्पताल ले जाओ, लेकिन भूपेंद्र बार -बार यहीं कहता रहा कि प्रदीप उर्फ सोनू की मौत हो चुकी है। वे पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर पहुंचे तो प्रदीप का शव स्ट्रेचर पर रखा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक की खोपड़ी टूटी हुई थी, लेकिन विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस शक के आधार पर आरोपी व अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए अदालत की अनुमति लेने के लिए याचिका दायर की जाएगी।
प्रमोद गौतम, पीजीआईएमएस थाना प्रभारी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक की खोपड़ी टूटी हुई थी, लेकिन विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस शक के आधार पर आरोपी व अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए अदालत की अनुमति लेने के लिए याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
प्रमोद गौतम, पीजीआईएमएस थाना प्रभारी