फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six wrestlers of the Akhara will show their strength in the Junior World Championship

Rohtak News: जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे अखाड़े के छह पहलवान

Sat, 03 Aug 2024 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Six wrestlers of the Akhara will show their strength in the Junior World Championship
रोहतक। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से शनिवार को अंडर-20 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल का आयोजन बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल में किया गया। इसमें रोहतक के मेहर सिंह अखाड़े के छह पहलवानों का चयन हुआ।
विज्ञापन

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) की ओर से स्पेन में 2 से 8 सितंबर तक जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय कुश्ती संघ ने शनिवार को अंडर-20 के पहलवानों का चयन किया। मेहर सिंह अखाड़े के कोच सोनू ने बताया कि जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अखाड़े से छह पहलवानों का चयन हुआ है। इसमें 55 किलोग्राम भार वर्ग में बांस निवासी अनिल, 60 किलोग्राम भारवर्ग में बनवासा निवासी मोहित, 67 किलोग्राम भारवर्ग में मांडोठी निवासी सचिन, 72 किलोग्राम भारवर्ग में बिचपड़ी निवासी आकाश, 77 किलोग्राम भारवर्ग में दादरी के निशांत और 87 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के रोहित का चयन हुआ है। अखाड़े के कोच रणबीर ढाका, रवि अहलावत, जयवीर हुड्डा, हरदीप सिंह, मोहित मलिक ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed