फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six students escaped by breaking the lock of the hostel of Gurukul Ladhot through the roof

Rohtak News: गुरुकुल के हॉस्टल का ताला तोड़कर छत के रास्ते छह छात्र फरार

Mon, 24 Jul 2023 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six students escaped by breaking the lock of the hostel of Gurukul Ladhot through the roof
रोहतक। लाढ़ोत रोड स्थित गुरुकुल के छह छात्र हॉस्टल का ताला तोड़कर शनिवार की रात फरार हो गए। फरार हुए छात्रों में तीन उत्तर प्रदेश, दो दिल्ली व एक रोहतक का रहने वाला है। इस संबंध में गुरुकुल व्यवस्थापक ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी निवासी नंदलाल ने बताया कि वह गुरुकुल हाई स्कूल लाढ़ोत में व्यवस्थापक का कार्य करता है। गुरुकुल के हॉस्टल में से शनिवार की रात डेढ़ बजे से दो बजे के बीच ताला तोड़कर भाग गए। रविवार शाम तक उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अंशुल व पुष्कर, शामली निवासी वंश, दिल्ली निवासी अमन व हर्ष और रोहतक निवासी कृष का सुराग नहीं लग सका। अमन जहां 11वीं का छात्र है, जबकि अन्य पांच 12वीं में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


गुरुकुल हाई स्कूल की तरफ से छह छात्रों के भागने की लिखित शिकायत मिली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों को तलाश किया जा रहा है। साथ ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। छात्र अभी अपने घर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed