{"_id":"611434af8ebc3efccb2728d8","slug":"six-shopkeepers-selling-banned-manjha-arrested-case-will-run-rohtak-news-rtk6206994112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले छह दुकानदार गिरफ्तार, चलेगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले छह दुकानदार गिरफ्तार, चलेगा केस
विज्ञापन
बाजार में मांझा बेच रहे दुकनदारो से पूछताछ करती पुलिस । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार को तीज के त्योहार पर माल गोदाम रोड, गांधी कैंप व झज्जर चुंगी पर छापा मारकर प्रतिबंधित मांझे को जब्त किया है। साथ ही इसे बेचने वाले छह दुकानदारों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
आर्य नगर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि गांधी कैंप में गौरव उर्फ गोपी चाइनीज मांझा बेच रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। साथ ही चाइनीज मांझे से भरीं तीन चर्खियां भी जब्त कर ली। पीजीआई थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांधी कैंप निवासी राजकुमार पुस्तकों की दुकान में प्रतिबंधित मांझे बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारकर दुकान से चाइनीज मांझे से भरीं चार चर्खियां जब्त कर लीं। इसी क्रम में सिटी पुलिस ने रामलीला पड़ाव निवासी दिक्षु को कार में प्रतिबंधित मांझा रखकर लाने के दौरान पकड़ा है। साथ ही कार की डिक्की में छह कट्टों में मांझे से भरीं चर्खिंया बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। उधर, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस संगीत की दुकान के पास एक युवक को प्रतिबंधित मांझे बेचते हुए काबू किया। उसने अपना नाम रोहित और पता श्रीनगर कॉलोनी बताया है। साथ ही उसके कब्जे से चाइनीज मांझे से भरीं 30 चर्खियां भी जब्त कर ली हैं। शिवाजी कॉलोनी थाने की दूसरी टीम ने क्षेत्र के मार्केट में छापा कर शिवाजी कॉलोनी निवासी दिनेश को काबू किया। इस दौरान उसके कब्जे से मांझा से भरीं 9 चर्खियां जब्त कर लीं। उधर, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने जूस कॉर्नर के बाहर नीरज नामक युवक को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए काबू किया। साथ ही उसके पास से मांझे भरी 10 चार्खियां जब्त कीं। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जिला प्रशासन की तरफ से चाइनीज मांझे की बिक्री प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कुछ लोग मांझे बेच रहे थे। पुलिस ने दोपहर 11 से 2 बजे के बीच में छापा मारकर छह जगह से मांझे भरीं कई चर्खियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
-गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय