फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   six roads in Rohtak, development in rohtak, rohtak nigam, mc plan in rohtak

डेढ़ करोड़ में चकाचक हाेंगी रोहतक की छह सड़कें

Sat, 11 Mar 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 11 Mar 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
six roads in Rohtak, development in rohtak, rohtak nigam, mc plan in rohtak
नाक बचाने को एक-दो रोड को स्टेट हाइवे ही रखेगा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने शहरवासियों को होली का तोहफा देने का फैसला किया है। इसके तहत सिटी के साथ-साथ सेक्टरों में तीन करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे। अकेले डी प्लान के तहत डेढ़ करोड़ के विकास कार्य हाेंगे, जिसमें पार्क व चौपाल का निर्माण के साथ-साथ आठ गलियां भी शामिल हैं। साथ ही सेक्टरों के अंदर डेढ़ करोड़ में तारकोल से 6 गलियां बनाई जाएंगी। शुक्रवार को निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच ने टेंडर जारी कर दिए। 
विज्ञापन


प्रदेश हर सरकार हर साल जिला विकास प्लान के तहत बजट जारी करती है। इसके तहत निगम को 3 करोड़ से ज्यादा का बजट दिया गया था। छह माह पहले निगम ने 1 करोड़ 83 लाख के विकास कार्य डी प्लान के तहत मिले बजट से करवाए थे। 31 मार्च से पहले बजट को खत्म करना अनिवार्य था। ऐसे में निगम ने डेढ़ करोड़ के नए विकास कार्य डी प्लान के तहत कराने का फैसला किया। इसके तहत 12 विकास कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे, जिनके इंजीनियरिंग ब्रांच ने शुक्रवार को टेंडर जारी कर दिए। अब होली के बाद काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


डी प्लान के तहत ये होंगे कार्य 
- डीएलएफ कालोनी में 3 करोड़ से हिम्मत कोचर से बिट्टू परुथी के मकान तक गली निर्माण। 
- न्यू राजेंद्र नगर में 24 लाख की लागत से चार गलियों का इंटर लॉकिंग कार्य। 
- सुनारिया से सुनारिया चौक तक 24. 91 लाख में इंटर लॉकिंग गली निर्माण
- कमला नगर में तीन गलियों का 14.14 लाख रुपये में निर्माण। 

- हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 5 लाख की लागत से पार्क का निर्माण। 
- प्रीत विहार व एकता कालोनी में 6 लाख में एक-एक गली की इंटर लाकिंग।
- एकता कालोनी में 5 गलियों की इंटर लाकिंग 22 लाख 55 हजार रुपये में
। 
- सुनारिया खुर्द में 14 लाख में दो गलियों का निर्माण। 
- सुनारिया खुर्द में 2 लाख की लागत से चौपाल निर्माण। 

निगम अपने बजट से कराएगा ये विकास कार्य 
- हिसार बाईपास से जींद रोड तक 7 लाख 50 हजार में गली नंबर 3 का निर्माण कार्य। 
- हिसार बाईपास से श्याम कालोनी तक गली नंबर 2 का 1 लाख 36 हजार में निर्माण कार्य। 
- शास्त्री नगर में 5 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण। 

सेक्टरों में बनेंगी ये सड़कें 
- वार्ड नंबर 6 और 7 के अलग-अलग एरिया में सेक्टर दो में 25-25 लाख से तारकोल की सड़कों का निर्माण।
- वार्ड नंबर 6 के एरिया में सेक्टर 3 के अंदर 24 लाख की लागत से सड़क निर्माण। 
- वार्ड नंबर 6 के एरिया में सेक्टर 4 के अंदर 24 लाख 70 हजार की लागत से सड़क निर्माण। 
- सेक्टर 1 और 14 में 48 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य। 

- निगम की ओर से शुक्रवार को तीन करोड़ से ज्यादा के टेंडर जारी किए गए। इसमें सेक्टरों की छह गलियों के निर्माण से लेकर सिटी के अंदर विकास कार्य तक शामिल हैं। अकेले डी प्लान के तहत डेढ़ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed