{"_id":"688528123c30539ff203fa29","slug":"six-private-bus-drivers-took-empty-buses-without-any-candidates-roadways-bus-remained-empty-rohtak-news-c-17-roh1019-697637-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छह निजी बस चालक बिना अभ्यर्थी ले गए खाली बसें, रोडवेज बस गई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छह निजी बस चालक बिना अभ्यर्थी ले गए खाली बसें, रोडवेज बस गई खाली
Sun, 27 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम में भिवानी के लिए परीक्षार्थियों को ले जा रही बस। संवाद
- फोटो : आंधी-बारिश में खेत पर टूटकर गिरे पाेल व बिजली लाइन। संवाद
रोहतक। जिला प्रशासन की तरफ से भिवानी से आए अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में बसों के आवागमन का केंद्र बनाया गया है। सुबह भिवानी से 100 के करीब रोडवेज, सहकारी समिति व निजी स्कूलों की बस अभ्यर्थियों को लेकर पहुंची। रोहतक प्रशासन की शटल सेवा के तहत अभ्यर्थियों को उनके केंद्रों तक पहुंचाया गया। छह निजी बसों के चालक सुबह अभ्यर्थियों को छोड़कर खाली रवाना हो गईं।
भिवानी से आए रोडवेज के अधिकारी विजय हुड्डा ने बताया कि उनको बसों का रिकाॅर्ड रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह निजी बस भी आई थी। उनको वापस अभ्यर्थियों को लेकर जाना था। दोपहर 1 बजे से पहले ही चालक रोकने के बावजूद बस खाली लेकर चले गए। उन्होंने बसों के नंबर नोट कर लिए हैं। अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।
बहल की खाली गई बस, समय पर नहीं आए अभ्यर्थी
रोडवेज कर्मियों ने बताया कि सुबह भिवानी के बहल से बस भरकर आई थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हाे गई। इसके बावजूद दोपहर करीब 1:30 बजे तक अभ्यर्थी वापस नहीं आए। जो अभ्यर्थी आए, उनको घंटे से ज्यादा तक इंतजार करना पड़ा। विजय हुड्डा ने बताया कि अभ्यर्थी भिवानी की दूसरी बसों में सवार होकर चले गए। वहीं, कई अभ्यर्थी बसों को ढूढ़ते नजर आए।

राजीव गांधी स्टेडियम में भिवानी के लिए परीक्षार्थियों को ले जा रही बस। संवाद- फोटो : आंधी-बारिश में खेत पर टूटकर गिरे पाेल व बिजली लाइन। संवाद