फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six crore rupees defrauded in the name of Domino's franchise in six months

Rohtak News: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर छह माह में ठगे छह करोड़

Fri, 27 Feb 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Six crore rupees defrauded in the name of Domino's franchise in six months
रोहतक। अमेरिकी फूड कंपनी डोमिनोज की फर्जी फ्रेंचाइजी का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने छह माह में छह करोड़ रुपये ठग लिए। इसमें रोहतक के कारोबारी रमन गोयल से 8.40 लाख की ठगी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, इसमें एक पंजाब के लुधियाना व दो बिहार के काबू किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि विजय नगर निवासी रमन गोयल ने शिकायत दी कि वह गोहाना में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहता था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 13 नवंबर 2025 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह विजय व जुबिलेंट फुड वर्क लिमिटेड से बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिए पहले 265500 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार से एनओसी के नाम पर 5,75,000 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही साइट विजिट से पहले लाइसेंस के लिये 9,55,000 रुपये जमा कराने होगे।
रमन को शक होने पर रमन नोएडा में स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के कार्यालय में जाकर कागजात दिखाए तो फर्जी मिले। इस तरह गिरोह ने उससे फ्रेंचाइजी के नाम पर 8,40,500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाक्स
बरामद डेबिट कार्ड का रिकार्ड खंगाला तो छह करोड़ का लेनदेन मिला
थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद 10 डेबिट कार्ड की जांच की तो छह माह में छह करोड़ के करीब का लेनदेन मिला है। ऑनलाइन 30 एफआईआर संबंधित बैंक खातों से जुड़ी दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed