{"_id":"b8c81dcb7437191ac361b01a0eac1afe","slug":"sit-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबे कदमों से खुलासे की ओर बढ़ रही एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबे कदमों से खुलासे की ओर बढ़ रही एसआईटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 21 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की गोपनीय शाखा से उत्तर पुस्तिकाएं की चोरी मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटा लिए हैं और जल्द ही आरोपियों को बेनकाब करने की भी तैयारी है।
हालांकि अधिकारी इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है, ही कह रहे हैं। करीब 10 दिनों की खामोशी के बाद पीजीआई में भी अब इस मामले में हलहल बढ़ने लगी है।
इधर, सूत्रों ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी से एक आला अधिकारी की छुट्टी तय हो गई है और कुलपति ने आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। हालांकि आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार पीजीआई के गोपनीय विभाग से उत्तर पुस्तिकाएं चोरी होने के मामले में एसआईटी की जांच जल्द खत्म हो जाएगी। एसआईटी दबे कदमों से बड़े खुलासे की ओर बढ़ रही है और आरोपियों के नाम सामने लाने संबंधित कई तथ्य एसआईटी के हाथ लगे हैं।
हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं। सूत्र का कहना है कि एसआईटी ने मामला अपने हाथ आने के बाद ही खामोशी से जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच इतनी खामोशी से की जा रही है कि पीजीआई प्रबंधन भी इस मामले को लगभग भूल सा गया है। लेकिन शनिवार को पीजीआई कर्मचारियों में उत्तर पुस्तिकाएं को लेकर फिर चर्चाएं होने लगीं। रविवार को भी इमरजेंसी में उत्तर पुस्तिकाएं की चोरी मामले को लेकर चर्चाएं की जा रही थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि एसआईटी अपनी जांच कामयाबी से पूरी करने की ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन
जल्द कर देंगे खुलासा
एसआईटी इंचार्ज डीएसपी विजेंद्र सिंह का कहना है कि टीम जांच कर रही है। कुछ भी कहना जल्दबाजी है, लेकिन जांच में बड़ा खुलासा होगा। जल्द ही हम इस मामले को खत्म कर देंगे।
आज हो सकती है वरिष्ठ अधिकारी की छुट्टी
इधर, भगवत दयाल शर्मा हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी की एक अधिकारी को लेकर सूत्रों ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों का कहना है कि इस अधिकारी की कुर्सी जाना तय हो गया है। कुलपति डॉॅ. ओ.पी. कालरा ने अधिकारी को पद से हटाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और सोमवार तक यह आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारी के खिलाफ कई मामलों में जांच पूरी हो चुकी है और कुछ मामलों में जांच चल रही है।