फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sir! When I go to get a meter installed, the employees demand money...

Rohtak News: साहब! मीटर लगवाने जाता हूं तो कर्मचारी रुपयों की करते हैं मांग...

Sat, 16 Sep 2023 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sir! When I go to get a meter installed, the employees demand money...
रोहतक। साहब! सोनीपत से आया हूं, मीटर लगवाने के लिए जाता हूं तो बिजली निगम के कर्मचारी रुपयों की मांग करते हैं। निगम कार्यालय में कई बार शिकायत कर चुका हूं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। सोनीपत के नरेंद्र ने यह गंभीर आरोप राजीव गांधी विद्युत भवन में आयोजित जनता दरबार में लगाया। इस पर निगम के अधिकारियों की ओर से जांच का आश्नासन दिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान करनाल से पहुंचे उपभोक्ता सुंदर ने बताया कि उसका साढ़े तीन लाख रुपये का बिल इक्ट्ठा हो चुका है। जबकि वह हर बार बिल भरता है। करनाल व सोनीपत में लगने वाले जनता दरबार में भी गुहार लगा चुका है। कहीं भी समाधान नहीं हो रहा है। जनता दरबार में सोनीपत, बहादुरगढ़, करनाल , गोहाना, रोहतक से नौ उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जनता दरबार में शुक्रवार चीफ इंजीनियर चंदन सिंह किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। जनता दरबार सुबह 11 बजे ही शुरू हुआ, लेकिन उपभोक्ता सुबह नौ बजे ही जनता दरबार में पहुंचना शुरू हुए। इस दौरान नोडल ऑफिसर पंकज बख्शी और बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति (सीजीआरएफ) के सदस्य विकास हुड्डा ने नौ उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। दो का मौके पर समाधान हुआ। जनता दरबार में एक लाख रुपये से कम के विवादित मामले लेकर भी उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन फोर्म के सदस्यों ने उन्हें एसई ऑफिस में समाधान के लिए भेजा। वहीं रोहतक से ही पहुंचे दो उपभोक्ता बिल ज्यादा आने की समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन उनका बिल 20 हजार रुपये तक आया हुआ था। इसके चलते उनकी सुनवाई नहीं हो पाई। क्योंकि सीजीआरएफ की बैठक में एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक के बिलों से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-14 साल से बंद मकान का बिजली का बिल 60 हजार रुपये आया हुआ है। अपना निजी काम व घर चलाने के लिए कहीं और चला गया और वहीं रहने लग गया। बिल को कम करवाने के लिए दो बार बिजली निगम जा चुका हूं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने कहा है अपना बीपीएल का कार्ड ले आओ, इसका समाधान कर दिया जाएगा।
- अशोक कुमार, गोहाना

-पहले बिल 500 से लेकर 1000 रुपये तक आया करता था। लेकिन जब से नए मीटर लगे हैं और फैमिली आईडी बनी है तब से एक लाख चार हजार रुपये बिल आया है। इसके लिए सोनीपत में लगे जनता दरबार में चक्कर काट चुका हूं। लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। अब अधिकारियों ने समस्या को सोनीपत रेफर कर जल्द समाधान के आदेश दिए है।
- पवन कुमार, सोनीपत

-फैमिली आईडी में किसी अन्य का मीटर जुड़ने से बिल भी ज्यादा आ रहा है। इसके कारण किसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। निगम के बहुत बार चक्कर काट चुका लेकिन समाधान नहीं हो रहा। अधिकारी चक्कर कटवा रहे हैं, समाधान नहीं करवा रहे। अब जल्द समाधान होने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है।

- राजेश, बहादुरगढ़

जनता दरबार में सोनीपत, बहादुरगढ़, गोहाना व करनाल से भी उपभोक्ता पहुंचे। उनकी शिकायतों को सुना गया और संबंधित जिले के अधिकारी को जल्द समाधान कर उसकी रिपाेर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
- पंकज बख्शी, नोडल अधिकारी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed