फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sir! Get it installed at meter height, helpless animals are causing harm

Rohtak News: साहब! मीटर ऊंचाई पर लगवा दो, बेसहारा पशु पहुंचा रहे नुकसान

Wed, 09 Aug 2023 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sir! Get it installed at meter height, helpless animals are causing harm
रोहतक। साहब! मीटर ऊंचाई पर लगवा दो, बेसहारा पशु मीटरों से अपने शरीर को खुजलाते हैं और मीटर बाॅक्स से अलग हो जाते हैं। इससे नुकसान हो रहा है। समस्या का समाधान करवाएं। तिलक नगर निवासी बाला देवी ने राजीव गांधी विद्युत भवन में उपभोक्ता शिकायत निवारण कमेटी में आयोजित जनता दरबार में यह मुद्दा उठाया। तीन उपभोक्ताओं अन्य ने भुगतान के बाद भी राशि दोबारा बिल में जुड़कर आने की समस्या को उठाया।
विज्ञापन

बिजली निगम में जनता दरबार सुबह 10 बजे शुरू हुआ, इसमें कमेटी की सदस्य कार्यकारी अभियंता सुमन श्योराण भी मौजूद रहीं। दरबार में 12 उपभोक्ता पहुंचे, इनमें से सात उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। विशाल नगर से पहुंचे जयपाल ने बताया कि उसने अप्रैल माह में अपना बिल नहीं भरा था। जोकि वह अगले बिल में जुड़कर आ गया। उन दोनों बिलों को साथ में भर दिया गया। लेकिन वहीं पुराने बिल की राशि दोबारा से जुड़कर आ गई। यहीं समस्या आजादगढ़ से पहुंचे रमेश और अंकित के साथ आई। हालांकि एक लाख रुपये के बिल से संबंधित पांच शिकायतें भी जनता दरबार में पहुंचीं। इनके जल्द समाधान के लिए कमेटी ने अपने समक्ष रख लिया है। इनका जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


चार जनता दरबारों में पहुंचे 43 में से 34 उपभोक्ताओं का हुआ निपटारा
जुलाई में बिजली निगम द्वारा चार जनता दरबार लगाए गए। जिन चार दरबारों में 43 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें से निगम द्वारा अभी तक 34 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया है। अन्य नौ उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान अभी पाइपलाइन में है। इनकाे जल्द ही कमेटी के चेयरमैन आरके खन्ना के समक्ष रख उनका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed