{"_id":"64161bf421cd8fc1b20c5879","slug":"singhpuras-youth-spent-one-lakh-23-thousand-rupees-by-getting-the-app-downloaded-rohtak-news-c-17-roh1019-97381-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिंहपुरा के युवक को एप डाउनलोड करवाकर उड़ाए एक लाख 23 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिंहपुरा के युवक को एप डाउनलोड करवाकर उड़ाए एक लाख 23 हजार रुपये
विज्ञापन
रोहतक। सिंहपुरा गांव के युवक को एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर शातिर ठगों ने एक लाख 23 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। युवक संदीप ने ईयर फोन की शिकायत करने के लिए कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की थी। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सिंहपुरा निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसने अमेजन के माध्यम से ऑनलाइन ईयर फोन खरीदा था। कुछ समय बाद ईयर फोन ने काम करना बंद कर दिया। उसने गूगल पर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर ढूंढकर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही है। वह खुद कॉल करते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे एनी डेस्क एप डाउनलोड करनी होगी। एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से पैसे कटने लगे और मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। इस तरह उसके खाते से एक लाख 23 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए। उसने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। साथ ही शिकायत दर्ज करवाई।