फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Singer Amit Saini son Mannat death case, Brother recorded statement in Rohtak, case registered against driver

Rohtak: गायक अमित सैनी के बेटे की मौत का मामला; रात दो बजे भाई ने कराए बयान दर्ज, पिकअप चालक पर केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 09:13 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Mar 2024 09:13 AM IST
सार

हरियाणवी लोक गायक अमित सैनी के बेटे की मौत मामले में पिकअप चालक पर केस हो गया है। अमित सैनी के छोटे भाई ने मामले में बयान दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि वह भतीजे मन्नत को स्कूटी पर ट्यूशन से घर लेकर आ रहा था।

विज्ञापन
Singer Amit Saini son Mannat death case, Brother recorded statement in Rohtak, case registered against driver
अमित सैनी का परिवार के सदस्यों के साथ फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणवी लोक गायक अमित सैनी के बेटे की सड़क हादसे में मौत का मामला रात दो बजे सुलझ सका। अमित के छोटे भाई साहिल ने साफ किया कि वह भतीजे मन्नत को स्कूटी पर लेकर घर आ रहा था। रास्ते में पिकअप चालक ने क्रास करते समय पीछे से साइड मार दी।

विज्ञापन


मन्नत के सिर से खून बहने लगा, उसे पीजीआई में दाखिल कराया तो उसने दम तोड़ दिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने रविवार तड़के तीन बजे पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है, जो हादसे के बाद से फरार है। पिकअप पर रोहतक नंबर की नंबर प्लेट लगी है। अब पुलिस आरटीए कार्यालय से गाड़ी मालिक का पता निकलवा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक अशोक विहार निवासी साहिल ने दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई अमित सैनी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मन्नत उम्र करीब 9 साल व उससे छोटा यमन है। मन्नत दूसरी में पढ़ता था व यमन पहली कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उसका भतीजा ट्यूशन पढ़ने गया था। वह भतीजे मन्नत को स्कूटी पर ट्यूशन से घर लेकर आ रहा था। जब वे रास्ते में कार वर्कशॉप के सामने पहुंचे तो पिकअप चालक ने एकदम गाड़ी उसकी तरफ मोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने स्कूटी के ब्रेक भी लगाए, लेकिन पिकअप की पिछली साइड स्कूटी को लगी और मन्नत नीचे गिर गया। जबकि वह कच्चे में गिरा। उसने उठकर भतीजे मन्नत को संभाला और उसके सिर से खून निकल रहा था। साथ ही मांस भी निकल आया था। तत्काल पीजीआई अपने दोस्त सिदार्थ के साथ ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अब फरार पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।


देर रात दो अमित सैनी के भाई साहिल के बयान दर्ज हुए, जिसने बताया कि सड़क हादसे में मन्नत की जान गई है। पहले दूसरे बेटे का नाम सामने आ रहा था। पिकअप कब्जे में है, जल्द चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एएसआई सन्नी, प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed