{"_id":"67feadbd300c8860110a9dc3","slug":"singer-amit-saini-rohtakiya-said-i-will-also-sing-good-songs-i-have-recently-undergone-treatment-rohtak-news-c-17-roh1020-634699-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चूड़ी टाइट होन लाग रही सै, देखकर गाना चलाना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चूड़ी टाइट होन लाग रही सै, देखकर गाना चलाना...
Wed, 16 Apr 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
15सीटीके13-एमडीयू में साइक्लोथॉन-2.0 साइकिल यात्रा के दौरान संबोधित करते गायक अमित सैनी। स्रोत
- फोटो : mathura
रोहतक। मैं भी अब अच्छे गाने गाया करूंगा। ताजा-ताजा इलाज हुआ है मेरा भी। चूड़ी टाइट होन लाग री सै, देखकर गाना चलाना। आठ करोड़ का गाना कट चुका है। इसतै आगै के करवावेगा। यह कहना है हरियाणवी गायक अमित रोहतकिया का। वे मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से निकलने वाली साइक्लोथॉन-2.0 साइकिल यात्रा के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे। गायक ने कहा कि मिलते रहा करो। मेरे गाने सुना करो। गाने मनोरंजन के लिए होते हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
सीएम नायब सैनी ने ठाना है, हरियाणा नशा मुक्त बनाना है
गायक अमित सैनी रोहतकिया ने साइक्लोथॉन के विदाई समारोह में हरियाणवी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थितगण का मनोरंजन करने के साथ-साथ नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में फैली कुरीति-नशे के विरुद्ध लोगों को निरंतर जागरूक कर रहे हैं। वह शीघ्र ही नशा मुक्त हरियाणा विषय पर गीत लॉन्च करेंगे, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।