फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Silver cap and DNA test will find out, male skeleton female or male

Rohtak News: चांदी की कैप व डीएनए जांच से लगेगा पता, नर कंकाल महिला या पुरुष

Sat, 25 Feb 2023 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Silver cap and DNA test will find out, male skeleton female or male
रोहतक। जींद बाईपास के नजदीक एक सप्ताह पहले मिला नर कंकाल किसका है, इसका पता अब तक नहीं लग सका है। डॉक्टरों ने जांच के दौरान कंकाल के एक दांत में चांदी की कैप मिली है। अब पुलिस उस कैप के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। दूसरा, हड्डियों के सैंपल भी मधुबन स्थित लैब में भेजे जाएंगे, ताकि यह पता लग सके कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। एक सप्ताह पहले शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद बाईपास से गोहाना रोड की तरफ जाने वाले आउटर रिंग रोड के किनारे रैनकपुरा निवासी जीत सिंह का खेत, जिसमें सरसों की बुआई की हुई है। उसने खेत को ठेके पर दे रखा है। वह केवल खेत में घूमने गया था। घूमते समय जीत सिंह को एक कंकाल दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का है। टकने से नीचे के पैर बचे हुए हैं, जिनको देखकर लग रहा है कि कंकाल किसी पुरुष का है, लेकिन जबाड़े को देखकर लग रहा है कि कंकाल किसी महिला का है। पुलिस के साथ डॉक्टर भी तय नहीं कर सके कंकाल महिला का है या पुरुष का है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कंकाल की जांच में एक दांत के अंदर चांदी की कैप लगी मिली है। साथ ही हड्डियों का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट करवाएंगे। उससे पता लग सकेगा कि मृतक महिला है या पुरुष है। उसकी शक्ल कैसी थी।
विज्ञापन

देशराज, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed