{"_id":"619d54eab007f537b362f0a4","slug":"silence-increases-the-morale-of-criminals-asp-mamta-sauda-rohtak-news-rtk6307115154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुप रहने से बढ़ते हैं अपराधी के हौसले : एएसपी ममता सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुप रहने से बढ़ते हैं अपराधी के हौसले : एएसपी ममता सौदा
विज्ञापन
चुप रहने से न केवल अपराध बढ़ता है, बल्कि अपराधी के हौसले भी बुलंद होते हैं। ऐसे में समय पर सही माध्यम से शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है। राजकीय महिला कॉलेज में जागृति यात्रा के तहत रोहतक पहुंचीं पंचकूला की एएसपी ममता सौदा ने उक्त बातें कही। वे हरियाणा पुलिस की साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं। यात्रा बुधवार सुबह छह बजे झज्जर के लिए रवाना होगी।
एसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तरफ से महिलाओं को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक करने के लिए जागृति यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें एएसपी ममता सौदा के नेतृत्व में 16 पुलिस महिला साइक्लिस्ट 25 दिन में 23 जिलों का सफर तय करेंगी। सफर के दौरान जगह-जगह महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी। 15 नवंबर को डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम मंगलवार सुबह सोनीपत के गोहाना से होते हुए रोहतक पहुंची। जिले की सीमा पर डीएसपी सुशीला के नेतृत्व में रोहतक पुलिस ने घिलौड़ गांव में यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद साइकिल यात्रा राजकीय महिला कॉलेज में पहुंची और सभागार में एएसपी ममता सौदा ने छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर पीड़ित के चुप रहने से अपराध और अपराधी का हौसला बढ़ता है। हर महिला को पता होना चाहिए कि अपराध क्या है और हर अपराध की रिपोर्ट कहां, कैसे की जाएगी। इसके बाद टीम राजकीय कन्या स्कूल करौंथा में पहुंची। वहां पर स्कूल प्राचार्या सुनीता नांदल, गांव की महिला सरपंच कांता व ग्रामीण महिलाओं ने यात्रा का स्वागत किया। एसीपी ममता सौदा ने कहा कि समाज को भी महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत है, मानसिकता बदलने से ही काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जब तक नारी मन और शरीर से मजबूत नहीं होगी, तब तक सशक्त होना संभव नहीं। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, ताकि बच्चे महिलाओं का सम्मान करना सीखें। एसीपी ममता सौदा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के जनहित में चलाई गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, सुकन्या समृद्धि, आपकी बेटी हमारी बेटी व अन्य योजना बारे में बताया गया। एसीपी ममता सौदा ने स्कूली छात्राओं को सम्मानित कर हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर प्रभारी महिला थाना निरीक्षक प्रमिला, प्रभारी थाना सदर रोहतक निरीक्षक कुलबीर सिंह, प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रमोद गौतम व प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।