{"_id":"6154c4668ebc3e4af0306815","slug":"sidhu-does-not-have-the-ability-to-run-an-organization-vijayvargiya-rohtak-news-rtk6255354133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं : विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं : विजयवर्गीय
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
गौतम मल्होत्रा की बरसी पर मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय। साथ में है
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू में संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि देश के लिए लड़ने वाले आज कांग्रेस से बाहर हैं। कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए वह बोले कि सैनिकों पर टिप्पणी करने वाले आज कांग्रेस में हैं। इससे पता चलता है कि आज कांग्रेस की क्या स्थिति है। उक्त बातें विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों पर विजयवर्गीय ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन इतना कहा कि देश की रक्षा के लिए लड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कांग्रेस से बाहर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपका ध्यान टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरफ दिलाना चाहता हूं। यही कन्हैया कुमार हैं, जिन्होंने देश के सैनिकों पर टिप्पणी की थी। जबकि, अमरिंदर सिंह बाहर हो गए हैं। पंजाब के हालात पर उन्होंने कहा कि फिलहाल हम दर्शक की तरह देख रहे हैं, जो भी परिस्थिति बनेगी, उसके अनुसार फैसला लेंगे। सिद्धू के बारे में कहा कि उनके पुराने मित्र बताते हैं कि उनकी ज्यादा दिन बन नहीं पाती। उनका स्वभाव ऐसा है, एग्रेसिव हो जाते हैं। जबकि, संगठन चलाने में शालीनता की जरूरत होती है। उन्होंने फिर दोहराया कि कैप्टन अमरिंदर को लेकर पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। पंजाब में चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर संगठन निर्णय लेगा, इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। इससे पूर्व विजयवर्गीय ने स्वामी बालकपुरी महाराज की समाधि पर शीश नवाया। महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज ने उनका स्वागत किया। इससे पहले विजयवर्गीय अपने मित्र गौतम मल्होत्रा के मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंचे। उनकी पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की और परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।