फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Side news... Himanshu alias Bhau, carrying a reward of Rs 1.5 lakh, is running a gang from Portugal.

Rohtak News: साइड खबर... पुर्तगाल से गैंग चला रहा डेढ़ लाख का इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ

Thu, 08 Feb 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Side news... Himanshu alias Bhau, carrying a reward of Rs 1.5 lakh, is running a gang from Portugal.
रोहतक। कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ पुर्तगाल में बैठकर गैंग चला रहा है। इस गैंग के निशाने पर अब गोहाना के हलवाई के बाद सांपला का हलवाई निशाने पर है। भाऊ 2022 में फर्जी पते पर विदेश भागा था, जिसके खिलाफ अगस्त 2023 में इंटरपोल रेड काॅर्नर नोटिस जारी किया था, लेकिन भाऊ अब तक हाथ नहीं आया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र व अवैध हथियार सहित कुल 18 केस दर्ज हैं। उसकी रोहतक, झज्जर और दिल्ली पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

कौन है हिमांशु उर्फ भाऊ
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, हिमांशु उर्फ भाऊ रोहतक जिले के गांव रिटौली का रहने वाला है। वह 2020 से ही फरार चल रहा है। उसके खिलाफ रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने के 10 केस दर्ज हैं। वह झज्जर में सात व दिल्ली में एक अन्य आपराधिक केस में वांछित है। भाऊ नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने फर्जी नाम, पता, जाली कागजात का प्रयोग कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाया। आरोपी द्वारा पासपोर्ट के दौरान जमा किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। भाऊ विदेश से रंगदारी मांगने का रैकेट चला रहा है। आरोपी विदेश से साथियों के साथ मिलकर यहां व्यापारियों व अन्य लोगों से रंगदारी मांगता है। रंगदारी न देने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के माध्यम से उन पर जानलेवा हमला भी करवाया है। इसके अतिरिक्त आरोपी पर स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस स्टेशन में अवैध हथियारों की तस्करी का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन

....
भाऊ से जुड़े ठिकानों पर पुलिस ने अप्रैल में डाले थे छापे
पुलिस ने 13 अप्रैल 2023 को एक साथ भाऊ से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। दबिश में 79 मोबाइल फोन, 50 सिम कार्ड, 7 लाख रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 16 कारतूस, 9 आधार कार्ड, 13 पेटी शराब देसी, विदेशी मुद्रा, डेबिट कार्ड, पासपोर्ट, बैंक दस्तावेज, डायरी व नोटबुक व अन्य सामान बरामद किया गया था। नवंबर 2023 में एनआईए की टीम ने भी भाऊ के ठिकानों पर दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटौली की गैंगवार में उभरा भाऊ
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले के रिटौली गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। इसमें कई लोगों की हत्या हो चुकी हैं। मार्च 2022 में गांव के अंदर तीन हत्या हुईं थी। इसमें दो हत्या के बाद गांव के बस चालक की हत्या हुई, जिसके पीछे भाऊ गैंग का नाम सामने आया। पुलिस ने भाऊ के तीन-चार साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन भाऊ हाथ नहीं आया। वह 2019 से फरार था। उसके खिलाफ झज्जर के बेरी थाने में दो, आसौदा में एक व शिवाजी कॉलोनी थाने में पहले से दो केस दर्ज हैं।
...
एसटीएफ को जांच में पता लगा विदेश भागने का
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बेरी थाने में सितंबर 2021 में एक केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच एसटीएफ रोहतक कर रही है। एसटीएफ को जांच में पता चला कि भाऊ गलत पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया है। पासपोर्ट अगस्त में जारी किया गया है, जिसकी वैधता 2032 तक है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने भाऊ के खिलाफ एसटीएफ की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 120बी व पासपोर्ट एक्ट 12, 3 के तहत मामला दर्ज किया है।
1947 में पाकिस्तान से आया था परिवार, तीसरी पीढ़ी चला रही दुकान
आसपास के लोगों ने बताया कि सीताराम के पूर्वज 1947 में पाकिस्तान से बंटवारे के बाद सांपला आए थे। 40 साल पहले सीताराम ने मिठाई की दुकान की थी। उनके बाद भाई विशंबर व भतीजा सन्नी दुकान चला रहे हैं।
अमन ग्रुप भैंसवाल के नाम से मिली पर्ची
हवाई को बदमाशों ने जो पर्ची डाली उसे पर अनूप ग्रुप भैंसवाल भाऊ गैंग का नाम लिखा हुआ है। बदमाशों को पकड़ने के लिए लगी तीन टीम गठित की गई हैं। सांपला थाना पर प्रभारी शैलेंद्र का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम के अलावा सांपला पुलिस सहित तीन टीमें तलाश में लगी हुई है, और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
गोहाना के स्टाइल में दी वारदात

गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर बाइक सवार युवकों ने पिछले सप्ताह फायरिंग की थी। पुलिस ने फायरिंग के बाद भाऊ गैंग के सदस्यों को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। इसके बावजूद गैंग ने अब सांपला में उसी अंदाज में सीताराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है।

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed