फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SI shoots father-in-law in Rohtak by shooting him in forehead after firing girlfriend in Delhi

दिल्ली में प्रेमिका को गोलियां मारने के बाद एसआई ने रोहतक में ससुर की माथे में गोली मारकर की हत्या

Mon, 28 Sep 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
SI shoots father-in-law in Rohtak by shooting him in forehead after firing girlfriend in Delhi
SI shoots father-in-law in Rohtak by shooting him in forehead after firing girlfriend in Delhi
सोनीपत और दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

दिल्ली में प्रेमिका को गोलियां मारने के बाद एसआई ने रोहतक में ससुर की माथे में गोली मारकर की हत्या
-गांव बैंसी में सोमवार तड़के डस्टर कार से साथियों संग पहुंचा आरोपी, गोली मारकर हुआ फरार
-पत्नी के साथ तीन साल से चल रहा है कोर्ट केस, सल्हज से बताए जा रहे हैं अवैध संबंध
फोटो संख्या- एमटी 2... मृतक की फाइल फोटो
एमटी 3.... मौके पर जांच करती पुलिस
एमटी 4...सीसीटीवी में कैद आरोपी एसआई की डस्टर गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली पुलिस के एसआई ने रविवार को दिल्ली के अलीपुर में पहले अपनी प्रेमिका को कार में तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया और सड़क पर फेंककर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने रोहतक के बैंसी गांव में सोमवार सुबह सात बजे अपने ससुर की माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का पत्नी से तीन साल से विवाद है जोकि कोर्ट में चल रहा है। वहीं आरोपी के सल्हज (साले की पत्नी) से अवैध संबंध होना बताए गए हैं। दिल्ली पुलिस के साथ ही अब रोहतक पुलिस को भी आरोपी दिल्ली पुलिस के एसआई की तलाश है।
पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में रणवीर (65) की सुबह सात बजे डस्टर कार में आए कुछ लोगों ने माथे पर गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक रणवीर के पुत्र मंजीत ने बताया कि वह आईटीआई में पढ़ता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह मंजीत, बहन राजेश कुमारी, पिता रणबीर(65) व पूजा घेर में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सफेद डस्टर गाड़ी आई। जिसमें से दो युवक नीचे उतरे। जिसमें एक संदीप ने पिता रणबीर के माथे में गोली मार दी व गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। गाड़ी मेें कई युवक सवार थे। मंजीत ने बताया कि वे दो भाई व चार बहन हैं। बड़े भाई संदीप की गांव भापडौदा निवासी रीना के साथ सन 2014 में शादी हुई थी। बहन राजेश कुमारी की शादी गांव सिसाना सोनीपत निवासी संदीप जोकि दिल्ली पुलिस में एसआई है के साथ सन 2010 में हुई थी। राजेश के पास आठ साल की बेटी व सात साल का बेटा है। राजेश व संदीप में आपसी विवाद है 2017 से कोर्ट में केस चल रहा है। भाई संदीप व उसकी पत्नी रीना का भी विवाद है इनका भी 2017 से कोर्ट केस चल रहा है। बहन की ससुराल वालों और भाई की ससुराल वालों ने परिवार को कोर्ट में गोली मारने की धमकी दे रखी थी। राजेश कुमारी का कहना है कि उसके पति संदीप के रीना के साथ अवैध संबंध हैं। वह उससे शादी करना चाहता था व जमीन जायदाद जबरदस्ती अपने नाम करवाना चाहता था। करीब 10 दिन पहले बैंसी में भापडौदा व सिसाना से बहन व भाई के ससुराल पक्ष के लोग आए थे। जिनके साथ कहासुनी होने पर उन्होंने धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि रणबीर के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संदीप दिल्ली के अलीपुर में अपनी प्रेमिका को कार में गोलियां मारकर फरार हुआ और यहां ससुर की हत्या में नामजद हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सल्हज से संबंधों के चलते ही बिगड़ गए पत्नी से रिश्ते
पुलिस का कहना है कि सिसाना के संदीप की 2014 में राजेश से शादी हुई थी। इसके बाद उसके संबंध सल्हज (साले की पत्नी) से अवैध संबंध हो गए। इसी के चलते उसके पत्नी राजेश से संबंध खराब हो गए। वहीं सल्हज के भी उसके पति से संबंध खराब हो गए। परिजनों ने इसका विरोध किया तो कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी दिल्ली पुलिस के एसआई सिसाना सोनीपत निवासी संदीप सहित कई नामजद और अन्यों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी की भाभी से प्रेम प्रसंग में पड़ गया था। जिसे भी उसने रविवार को दिल्ली के अलीपुर में गोलियां मारी थीं। फिलहाल आरोपी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजेंद्र बूरा, थाना प्रभारी लाखनमाजरा।

SI shoots father-in-law in Rohtak by shooting him in forehead after firing girlfriend in Delhi

SI shoots father-in-law in Rohtak by shooting him in forehead after firing girlfriend in Delhi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed