{"_id":"64a9c58f8aa2ff4135052b97","slug":"si-arrested-for-molestation-got-bail-from-court-rohtak-news-c-17-roh1018-195373-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छेड़छाड़ के आरोप में एसआई गिरफ्तार, अदालत से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छेड़छाड़ के आरोप में एसआई गिरफ्तार, अदालत से मिली जमानत
विज्ञापन
रोहतक। शहर के लाढ़ोत रोड पर रहने वाले झज्जर पुलिस के एसआई को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।
पुलिस के मुताबिक एक युवती ने दो जून को शिकायत दी थी कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। जबकि मां बीमार रहती है। पड़ोस में झज्जर स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में तैनात एसआई बिजेंद्र रहता है। आते-जाते समय आरोपी ने उसे अपशब्द कहे। विरोध करने पर धमकी दी। एसपी ने मामले की जांच पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने एक माह की जांचके बाद आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर लिया।।
युवती ने एसआई बिजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है।
इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी