फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shri Ram Lalla's Pran Pratistha program will be shown live on big screenShri Ram Lalla's Pran Pratistha program will be shown live on big screen

Rohtak News: बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Lalla's Pran Pratistha program will be shown live on big screenShri Ram Lalla's Pran Pratistha program will be shown live on big screen
दिल्ली बाईपास ​स्थित बीपी जैन स्कील डेवलोपमैंट सैंटर में पत्रकारों से बातचीत करते उधोगपति राजेश
रोहतक। श्रीरामलीला उत्सव कमेटी की ओर से बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में अयोध्या में श्रीरामलला की 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रोहतक में विशाल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रीरामलीला उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन हैं। राजेश जैन ने सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रोहतक में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



22 जनवरी को सुबह 10 बजे हवन, 11 बजे भगवान श्रीराम का पंचाभिषेक, 11 से 1.00 बजे तक अयोध्या धाम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। दोपहर 1.00 बजे महाप्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। शाम 3 से 6 बजे तक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या प्रेम संकीर्तन मंडल द्वारा की जाएगी। 6 बजे श्रीराम की महाआरती व दीप महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें 15 हजार दीप जलाकर उत्सव को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। भंडारे का आयोजन व अयोध्या धाम से लाया गया प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के प्रधान सुभाष तायल ने कहा सभी श्रीरामलला के अयोध्या धाम में पधारने के उपलक्ष्य में रविवार मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक अपने घरों, मंदिरों व आसपास की सफाई करें। महोत्सव में निमंत्रण पत्रिका का भी विमोचन किया गया।


इस अवसर संस्था के प्रधान सुभाष तायल, शंकर लाल मित्तल, विजय बाबा, जयभगवान ऐरन, रमेश रोहिल्ला, विपिन गोयल, गुलशन निझावन, मनोज जिंदल, अंकित गर्ग, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, सुशील मंगला, प्रेम गर्ग, सतीश भारद्वाज, आयुष गुप्ता, विकास कंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed