{"_id":"6602ea180cf400842101ae37","slug":"showed-honesty-by-returning-the-mobile-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-108998-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया
Tue, 26 Mar 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
बेरी। गांव चिमनी निवासी पूर्ण कौशिक ने मंगलवार को झज्जर-बेरी सड़क पर स्थित फाटक पर पड़े मिले मोबाइल को उसके मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। पूर्ण कौशिक के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की और दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया।
उल्लेखनीय है कि गांव दुजाना निवासी महेंद्र सिंह का मोबाइल झज्जर-बेरी रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर गिर गया था। महेंद्र व उनके दोस्तों ने काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पूर्ण कौशिक झज्जर से अपने गांव चिमनी जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर अचानक रोड के साथ पड़े मोबाइल पर गई। उन्होंने रुक कर उसे उठाया तो मोबाइल बंद मिला। पूर्ण कौशिक ने तुरंत मोबाइल को चालू किया ।चालू करने पर फोन पर लॉक लगा मिला। कुछ देर इंतजार के बाद मोबाइल मालिक का फोन आया तो उन्होंने कहा कि मोबाइल कहीं गिर गया है। तभी पूर्ण कौशिक ने कहा कि आपका मोबाइल सुरक्षित है। कभी भी इसको ले सकते हो। मंगलवार की सुबह बेरी में पूर्ण कौशिक ने महेंद्र को मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।