फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shoura Kothi's youth arrested by snatching mobile in Prem Nagar

प्रेम नगर में मोबाइल छीनकर भाग रहा शौरा कोठी का युवक काबू

Tue, 07 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shoura Kothi's youth arrested by snatching mobile in Prem Nagar
रोहतक। शहर के प्रेम नगर में दिनदहाड़े एक युवक का मोबाइन छीनकर भाग रहे शौरा कोठी के युवक को पुलिस ने नाका लगाकर दबोच लिया। साथ ही कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस एसआई सुरेश के नेतृत्व में प्रेम नगर चौक पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी पर सवार होकर मोबाइल छीनकर भागे हैं। पुलिस ने तत्काल नाका लगा लिया। स्कूटी के पीछे कुछ युवक दौड़ रहे थे। तत्काल पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक को काबू कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। युवक की पहचान कीर्तन निवासी शौरा कोठी के तौर पर हुई। प्रेम नगर में किराए पर रहे हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी निवासी भविष्य ने बताया कि वह पैदल गली से गुजर रहा था। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने झपटा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। उसने पीछा किया, जहां आगे पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की भी पहचान हो गई है, जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed