{"_id":"6653c6bbea273629600d08e4","slug":"shortage-of-medicines-in-emergency-bringing-patients-from-outside-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107569-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इमरजेंसी में दवाओं की कमी, बाहर से ला रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इमरजेंसी में दवाओं की कमी, बाहर से ला रहे मरीज
Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी के चलते उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में काफी मरीज पहुंच रहे है। लोगों को नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया जा रहा है लेकिन मरीजों को दवाइयां खुद बाहर से खरीद कर लानी पड़ रही है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दवाइयों की कमी है और लोगों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
रविवार को नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे महावीर पार्क निवासी गोविंद ने बताया कि उनके सीने में दर्द था। वह नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए आए थे। डॉक्टर ने देखकर बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए पर्चे पर लिख दिया। जिससे उन्हें मजबूरन बाहर से इंजेक्शन लाने पड़े। छोटूराम नगर निवासी संतोष भी रहे। जो यहां गर्मी के कारण बीमार हो गए थे और यहां भर्ती हुए थे, लेकिन उन्हें भी बाहर से दवाइयां खरीद कर लानी पड़ी।