फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shori market closed today and announced to open on Monday and Tuesday, market should be opened on different days, letter sent to CM from former minister

शौरी मार्केट आज बंद रखकर सोमवार व मंगलवार को खोलने का एलान, अलग-अलग दिन अलग-अलग खोले जाएं बाजार, पूर्व मंत्री से सीएम को भेजा पत्र

Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shori market closed today and announced to open on Monday and Tuesday, market should be opened on different days, letter sent to CM from former minister
Shori market closed today and announced to open on Monday and Tuesday, market should be opened on different days, letter sent to CM from former minister - फोटो : RohtakCity
कोरोना के संक्रमण काल में सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखने को लेकर व्यापारियों व सरकार के बीच ठन गई है। शौरी मार्केट के राजीव खुराना गुट ने जहां रविवार को मार्केट बंद रखने व सोमवार व मंगलवार को खोलने का ऐलान किया है, वहीं किला रोड बाजार के नेताओं ने रविवार को दुकान खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन शर्त रखी है कि अगर कोई भी दूसरी मार्केट खुलती है तो वे भी सोमवार व मंगलवार को बाजार खोलेंगे। कई व्यापारी संगठन पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले। पूर्व मंत्री ने सीएम को बाजारों को लेकर पत्र लिखकर अलग-अलग दिन अलग-अलग बाजार खोलने का सुझाव दिया है। वहीं, सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए रविवार सुबह हरियाणा व्यापार मंडल व रोहतक व्यापार मंडल के व्यापारी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलेंगे। वहीं, निगम के अधिकारियों का कहना है कि सरकार व डीसी ऑफिस से जो आदेश जारी हुए हैं या आगे होंगे। उनका पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सरकार ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते प्रदेश भर में शनिवार व रविवार को बाजार बंद किए थे, लेकिन व्यापारियों ने इसका विरोध किया। तर्क दिया कि दो दिन कर्मचारियों की छुट्टी रहती है। ऐसे में बाजार बंद न किए जाएं। सरकार ने शुक्रवार को फैसला लिया कि शनिवार व रविवार को बाजार खुले रहेंगे, लेकिन सोमवार व मंगलवार को बंद रहेंगे। इसका भी व्यापारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि केवल रविवार को ही बाजार बंद रखे जाएं। शनिवार को मामले को लेकर सिविल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सूरज रसवंत, ललित सैनी, गगन वधवा, पंकज नंदा, दर्शनलाल व दीपक सहगल पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले और सप्ताह में केवल रविवार को बाजार बंद रखने की मांग की। वहीं, शौरी मार्केट के गुलशन ईशपुनियानी गुट के व्यापारियों ने शनिवार शाम को भिवानी स्टैंड पर सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने दिया सीएम को सुझाव, अलग-अलग दिन अलग-अलग खोले जाएं बाजार
झज्जर रोड के व्यापारी नेता राजू भुटानी, किला रोड मार्केट के प्रधान हैप्पी अनेजा, गांधी कैंप के प्रधान विजय परुथी, अशोक सहगल, अशोक गुलाटी व शौरी मार्केट से ईश्वर सिंघल शनिवार शाम को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले। व्यापारियों की मांग पर पूर्व मंत्री ग्रोवर ने सीएम मनोहर लाल को पत्र भेजा है, जिसमें सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखने के फैसले पर पुनर्विचार करने व अलग-अलग दिन अलग-अलग बाजार खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन की तरफ से जो आदेश दिए गए हैं या आगे दिए जाएंगे, नगर निगम उनका पालन करेगा। फिलहाल रविवार को बाजार पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखने के आदेश हैं।
-सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed