फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shopkeeper's body found hanging in Azadgarh

आजादगढ़ में फंदे पर लटका मिला दुकानदार का शव

Fri, 29 Jul 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's body found hanging in Azadgarh
रोहतक। शहर में नए बस स्टैंड के पीछे आजादगढ़ में बुधवार की रात को एक किरयाना के दुकानदार ने फंदे से लटकर कर जान दे दी, जिसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने 33 वर्षीय अमित की मौत हो हादसा मानकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली कि आजादगढ़ में एक युवक ने अपने घर के बेसमेंट में फंदे पर लटका हुआ है। नए बस स्टैंड चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जांच में पता चला कि युवक ने कुर्सी पर चढ़कर पहले चुन्नी से फंदा बनाया। इसके बाद जान दे दी। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए । पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। पत्नी तीज के त्यौहार तक मायके गई थी। पता नहीं किस मानसिक परेशानी के चलते अमित ने यह कदम उठाया। शाम को वह अच्छी तरह से खाना खाकर सोया था। सुबह उठकर देखा तो उसका शव बेसमेंट के अंदर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed