फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shopkeeper beaten inside his house in Sunaria

Rohtak News: सुनारिया में दुकानदार को घर में घुसकर पीटा

Sat, 06 Jan 2024 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten inside his house in Sunaria
रोहतक। गांव सुनारिया में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने परचून विक्रेता को घर में घुसकर पीटा। घायल को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनारिया खुर्द गांव निवासी नवीन ने दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। दो जनवरी को रात करीब आठ बजे घर पर मौजूद था। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी रवि, अभिषेक उर्फ मोगल निवासी सुनारिया कलां, सुमित उर्फ चामरा व दो अन्य युवक आए और उसे लाठी व डंडों से पीटने लगे। इतना ही नहीं उसे जबरन घर से बाहर लेकर आए और फिर पीटा। आसपास के लोगों को आता देकर आरोपी फरार हो गए। वह रात को घर पर पड़ा रहा। सुबह परिजनों ने आकर उसे कलानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed